कोई नहीं पराया मेरा घर सारा संसार है...कविता-

ग्राम-नीलकंठपुर, पंचायत-गोरगी, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से जगदेव प्रसाद पोया एक कविता सुना रहे हैं :
कोई नहीं पराया मेरा घर सारा संसार है-
मै न बंधा हूँ देश काल की जंग लगी जंजीर में-
मै न खड़ा हूँ जात पात की ऊँची नीची भीड़ में-
मेरा धर्म न कुछ शब्दो का सिर्फ नाम है-
कोई नहीं पराया मेरा घर सारा संसार है...

Posted on: Jul 20, 2019. Tags: CG JAGDEV PRASAD POYA POEM SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

गेहूं गाये खेत-खेत म और बाजरा छम-छम नाचे...कविता-

ग्राम-कृष्णा नगर, धामनी, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से देवसन कुमार सरुता एक कविता सुना रहे हैं :
गेहूं गाये खेत-खेत म और बाजरा छम-छम नाचे-
चना बजता घूंघूंर छन छन और मूंग चयो कविता बाचे-
लोक गीत की कड़ी-कड़ी में जीवन का सरगम-
लोक कला का जादू जैसा, कदम-कदम बंधन लगता है...

Posted on: Jul 20, 2019. Tags: BALRAMPUR DEVASAN KUMAR SARUTA POEM SONG VICTIMS REGISTER

भारत का रहने वाला हूँ, भारत की बात सुनाता हूँ...देश भक्ति गीत-

जिला-जबलपुर (मध्यप्रदेश) से राजकुमार काछी एक देश भक्ति गीत सुना रहे हैं :
है प्रीत जहाँ की रीत सदा, मैं गीत वहाँ के गाता हूँ-
भारत का रहने वाला हूँ, भारत की बात सुनाता हूँ-
काले-गोरे का भेद नहीं, हर दिल से हमारा नाता है-
कुछ और न आता हो हमको, हमें प्यार निभाना आता है-
जिसे मान चुकी सारी दुनिया, मैं बात वो ही दोहराता हूँ-
भारत का रहने वाला हूँ, भारत की बात सुनाता हूँ...

Posted on: Jul 20, 2019. Tags: BALRAMPUR CG RAJKUMAR KACHHI SONG VICTIMS REGISTER

गांव में रोड नहीं बना है, आने जाने में दिक्कत होती है...कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत-गंडीगुडेम, ब्लाक-अस्वापुरम, जिला भद्रादी कोठागुडम (तेलंगाना) से नारायणा बता रहे हैं| गंडीगुडेम गाँव आस पास 10 गॉंव है| गॉंव बसे काफी साल हो चुके हैं| गॉंव में रोड नहीं है| बच्चो को पढाई करने के लिये जाने और लोगो आने जाने में दिक्कत होती है| बच्चो को 5 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है| उनके गाँव से अस्वापुरम तक रोड नहीं बना है| रास्ते में नदी है, जो बारिस के दिनों में भर जाता है| आना जाना बाधित होता है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये गये नंबरो पर अधिकारियो से बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : MRO@9701346976, कलेक्टर@9440366555. संपर्क नंबर@9010106233.

Posted on: Jul 20, 2019. Tags: BHADRADI KOTHAGUDAM NARAYANA PROBLEM TELANGANA

Impact : गाँव में पानी की समस्या थी, बोरिंग लग जाने से समस्या हल हो गयी है-

ग्राम-नागाडबरा, पंचायत-माटपुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से मिथलेश मानिकपुरी बता रहे हैं| गाँव में पानी की समस्या थी| जिसके लिये एक बोरिंग की आवश्यकता थी| आवेदन करने पर सुनवाई नहीं हो रही थी| तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में 14 जून 2019 को रिकॉर्ड किया| जिसके बाद 28 जून 2019 तक गाँव में बोरिंग लग गयी है| जिससे पानी की समस्या हल हो गयी है| इसलिये वे सीजीनेट के सांथियो और संबंधित अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे हैं| जिन्होंने उनकी मदद की| संपर्क नंबर(आवेदक)@7646991720. रिपोर्टर(मिथलेश मानिकपुरी)@8964973228 .

Posted on: Jul 19, 2019. Tags: CG IMPACT STORY KABIRDHAM MITHLESH MANIKPURI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »