सो बाले बा पैकल निसो...गोंडी गीत

ग्राम पंचायत-कावडगाँव के आश्रित ग्राम-दाबपाल, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से सुखसागर सिंह पावले के साथ में गाँव के साथी मोती है जो एक गोंडी गीत सुना रही है:
सो बाले बा पैकल निसो-
अयेयो निसो बाले बा पैकल-
नावा मनते वावा यलो-
मावा मनते वावो य-
अयेयो लोना मा मनते वावो...

Posted on: Nov 01, 2017. Tags: MOTI DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER

हमारे मोहल्ले से 5 किलोमीटर तक रोड खराब है शिकायत करने पर कोई सुनते है, कृपया मदद करें...

सीजीनेट जनपत्रकारिता यात्रा आज पुजेरपारा, ग्राम-मेटापाल, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) पहुँची है वहां से धनसाय मरावी के साथ में गाँव के साथी पाण्डे, विजो, पांडुराम है जो बता रहे है कि उनके पुजेरपारा से मेटापाल की 5 किलोमीटर की दूरी है जिसमे आने जाने में बहुत परेशानी होती है इसके लिए इन्होने पंचायत, कलेक्टर एवं जिला पंचायत में भी शिकायत किये थे तो हो जायेगा बोलकर इनको सिर्फ आश्वासन ही देते है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो को फ़ोन कर इस समस्या का समाधान करने का अनुरोध करे ताकि इनके गाँव का रोड बन सके| सचिव@9406086526, कलेक्टर@9179530000, C.E.O.@9669577888.

Posted on: Nov 01, 2017. Tags: DHANSAI MARAVI DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER

गुरु माता पिता गुरु बंधु सखा...गुरु वंदना

ग्राम-पोंदुम, बाँडापारा, जिला-दन्तेवाड़ा (छत्तीसगढ़) से महावीर सिंह पावले के साथ में गाँव के साथी क्रांति, कविता, शर्मिला है जो एक गुरु वंदना सुना रही है:
गुरु माता पिता गुरु बंधु सखा-
तेरे चरणों स्वामी कोटि प्रणाम-
गुरु दाता है तू गुरु दर्पण तू-
गुरु ज्ञाता है तू गुरु ईश्वर तू-
कैसी अर्पण करू कैसी भक्ति नहीं...

Posted on: Nov 01, 2017. Tags: MAHAVEER SINGH PAWLE DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER

36 घर के हमारे मोहल्ले में एक भी हैण्डपम्प नहीं है, बोल-बोल कर थक गए, अधिकारी सुनते नहीं...

भगतपारा, ग्राम-धुमाडांड़, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से गीता टेकाम रूपलाल मरावी के सांथ हैं ये बता रहे हैं कि इनके मोहल्ले में 36 घर और 80 की जनसँख्या है यहाँ पर हैण्डपंप की आवश्यकता है लोग अभी कुंए से पानी पीते है लेकिन गर्मी के समय में कुंए सूख जाते हैं इन्होने कई बार हैण्डपंप के लिए ग्रामसभा, लोकसुराज, कलेक्टर के पास आवेदन किया लेकिन अभी तक इसमें कोई कारवाही नहीं हुई इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर बात कर निवेदन करे जिससे इनके मोहल्ले में हैण्डपंप लग सके: सचिव@9617089335, सरपंच@8223967201
PHE@8435670000. रूपलाल मरावी@9575259339.

Posted on: Nov 01, 2017. Tags: GEETA TEKAM SONG VICTIMS REGISTER

भारत ऐसा गुलशन है, जिसमे अनेको फूल खिले...गीत

ग्राम पंचायत-पोंदुम (बांडापारा), जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से स्कूल के बच्चे अंजनी और भारती नायक एक गीत सुना रहे है:
निशा रे निशा रे निशा रे माँ-
सा रे माँ सा रे माँ सा रे माँ पा-
भारत ऐसा गुलशन है-
जिसमे अनेको फूल खिले-
हिन्दू मुस्लिम सिख इसाई-
सबकी खुशबु यहाँ मिले-
भारत ऐसा गुलशन है-
जिसमे अनेको फूल खिले...

Posted on: Nov 01, 2017. Tags: GANESH AAYAM DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »