36 घर के हमारे मोहल्ले में एक भी हैण्डपम्प नहीं है, बोल-बोल कर थक गए, अधिकारी सुनते नहीं...
भगतपारा, ग्राम-धुमाडांड़, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से गीता टेकाम रूपलाल मरावी के सांथ हैं ये बता रहे हैं कि इनके मोहल्ले में 36 घर और 80 की जनसँख्या है यहाँ पर हैण्डपंप की आवश्यकता है लोग अभी कुंए से पानी पीते है लेकिन गर्मी के समय में कुंए सूख जाते हैं इन्होने कई बार हैण्डपंप के लिए ग्रामसभा, लोकसुराज, कलेक्टर के पास आवेदन किया लेकिन अभी तक इसमें कोई कारवाही नहीं हुई इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर बात कर निवेदन करे जिससे इनके मोहल्ले में हैण्डपंप लग सके: सचिव@9617089335, सरपंच@8223967201
PHE@8435670000. रूपलाल मरावी@9575259339.
