लॉकडाउन में पालघर जिले में फंसे हैं, खाने की सामग्री नहीं है, मदद करें...

पांडूरंगा चाल, वालई पाड़ा, संतोष भवन, नाला सुपाड़ा ईस्ट, पालघर, महाराष्ट्र से संतोष कुमार विसकरमा बता रहे हैं वे उत्तर प्रदेश के निवासी हैं, लॉकडाउन में फंसे हैं, खाने की समस्या हो रही है, खाने के लिये सामग्री नहीं है, राशन नहीं है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर राशन की व्यवस्था कराने में सहयोग करें : संपर्क नंबर@8329991233. (168128)

Posted on: May 23, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MH PALGHAR SANTOSH VISKARMA SONG VICTIMS REGISTER

लॉकडाउन के कारण काम बंद है, परिवार में खाने की समस्या हो रही है...

लोनिकाबोर, संभाजी नगर, पुणे, 412201, महाराष्ट्र से संध्या संतोष कागे बता रही हैं, वे घर में जाकर काम करती हैं जिससे परिवार चलता है लेकिन लॉकडाउन के कारण काम बंद है, और घर में राशन नहीं है, खाने की समस्या हो रही है, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रही हैं कि अधिकारियों संपर्क कर राशन दिलाने में मदद करें : संपर्क नंबर@9546935473, 9049936766. (167154)

Posted on: May 23, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MH PUNE SANDHYA SANTOSH KAGE SONG VICTIMS REGISTER

राशन कार्ड है, पर साल भर में केवल 5 किलो चावल मिला है, अधिकारी एक साल से नहीं सुन रहे... 

ग्राम-बुड्ढीया, पंचायत-धिरौर, जनपद-जेतहरी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से प्रेमवती जी बता रही हैं कि उनको चावल नहीं मिल रहा है, दो परिवार है, उनका कहना है, राशन कार्ड है, जिसमे साल भर में 5 किलो चावल मिला है, 5 किलो में घर कैसे चलेगा, उन्होंने इस संबंध में अधिकारियों के पास आवेदन किया था लेकिन 1 साल हो गये आज भी काम नहीं हुआ है इसलिये सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर राशन दिलाने में मदद करें : संपर्क नंबर@8815711686. उप सरपंच / शीतल ठाकुर@8654963585. (168002)

Posted on: May 22, 2020. Tags: ANUPPUR MP PDS PROBLEM SANT KUMAR SONG VICTIMS REGISTER

ये 14 लोग 6 दिन से लखनऊ से पैदल चल रहे हैं इन्हें कवर्धा छत्तीसगढ़ जाना है, कृपया मदद करें...

ग्राम-पोदर, जिला-डिंडौरी (मध्यप्रदेश) में संतोष अहिरवार की मुलाक़ात लखनऊ से पैदल और साइकिल के आ रहे लोगों से हुई है वे बता रहे हैं वे लोग पैदल और साईकिल से अपने घर कवर्धा जिला छत्तीसगढ़ जा रहे हैं, उनके साथ छोटे बच्चे भी शामिल हैं, 6-7 दिन से सफ़र कर रहे हैं, दिन में एक में एक बार भोजन बनाते हैं तो खाते हैं, उनका कहना है सफ़र में हमें बहुत दिक्कत हो रही हैं, इसलिये हमें मदद किया जाये जिससे हम सुरक्षित घर पहुँच सकें : संपर्क नंबर@9044458982. आप सभी श्रोताओं से अनुरोध है कलेक्टर डिंडोरी@6266562658 कलेक्टर कवर्धा@8462900200 से बात कर मदद पहुँचाने का प्रयास करें (167450)

Posted on: May 16, 2020. Tags: CORONA PROBLEM DINDORI MP SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER

कोरोना वायरस से अपना जान बचावों रे...

संतोष अहिरवार, ग्राम-सरईमाल, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) कोरोना के बचाव के लिए एक गीत सुना रहे हैं-
अपना जान बचावा रे
संगी वारी मोर कोरोना वायरस से अपना जान बचवा रे
पेट के खातिर मजबूरी में
मजदूरी को निकले हाय-हाय
के रोना में सड्को से पैरफिसले
उनला गाँव पहुचावा रे
लॉकडाउन मा फसे मजदूरों को गाँव पहुचावा रे भारत सरकार
कोरोना वाइरस से संगी जान बचावा
अपना मास्क लगावा रे
अपना जान बचावा रे...

Posted on: May 14, 2020. Tags: CORONA MP SANTOSH AHIRWAR SONG SONG DINDORI VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »