संटाके मगरी कोड़ा साईता के, संटा के कोना रे...गीत-

महात्मा गांधी चट्टी आश्रम, विकासखण्ड-चिंतूर, जिला-ईस्ट गोदावरी (आंध्रप्रदेश) से पूनम साकेत एक गोंडी गीत सुना रहे हैं :
संटाके मगरी कोड़ा साईता के-
संटा के कोना रे-
सरदा गे बे से बाई वडका-
संटाके मगरी कोड़ा साईता के-
संटा के कोना रे-
सरदा गे बे से बाई वडका...

Posted on: Apr 30, 2019. Tags: ANDHRA PRADESH KANHAIYALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER

बुडगडा समता या सदमंना दादा का पुर का...गोंडी गीत-

महात्मा गांधी चट्टी आश्रम, विकासखण्ड-चिंतूर, जिला-ईस्ट गोदावरी (आंध्रप्रदेश) से पुर्रम सत्यनारायना एक गोंडी गीत सुना रहे हैं :
बुडगडा समता या सदमंना दादा का पुर का-
यकया कैबन पारा, पता गुन का यकया कैमन गारा-
रे रे लयो रेला, रेला रेला रेला रेला-
ए रम्भू सारा समता, सतामंना दा दादापुर का यकाया कैमंगारा-
बुडगडा समता या सदमंना दादा का पुर का-
यकया कैबन पारा, पता गुन का यकया कैमन गारा...

Posted on: Apr 30, 2019. Tags: ANDHRA PRADESH KANHAIYALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थय स्वर : केश (बाल) झड़ने के घरेलु उपचार...

जिला-टीकमगढ़, (मध्यप्रदेश) से राघवेन्द्र सिंह राय केश (बाल) झड़ने के घरेलु उपचार बता रहे हैं:
शीकाकाई एक वृक्ष के रूप में होता है, इसके फल एक अच्छे प्रकार के औषधि के प्रयोग में लाया जाता है| यह आयुर्वेद में बालों के लिए शिकाकाई का स्थान सर्वोपरि है, इसे उपयोग में लाने के लिए इसके फलियों को 100 या 400 ग्राम पानी में उबालें, जब पानी आधा शेष रह जाए तो उसे ठंडा कर केश (बालों) को अच्छी तरह से धोएं, ऐसा करने से बालों में मजबूती और झडन दोनों में लाभकारी सिद्ध होता है| इसका उपयोग घरों में आसानी से किया जा सकता है, बिना कोई धन खर्च किये:
राघवेन्द्र सिंह राय@09424759941.

Posted on: Mar 14, 2019. Tags: MADHYA PRADESH RAGHVENDRA SINGH RAI SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER

सन्यासी और चोर की कहानी...

हैदरपुर, जिला-आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश) से सोनू गुप्ता एक कहानी सुना रहे हैं:
एक गाँव में एक संन्यासी रहता था। उनके रहने से गाँव में बहुत शांति और खुशहाली थी | गांव वालों ने उन्हें एक गाय दे रखा था, ताकि वे उसका दूध पीकर जीवन जी सके। एक दिन एक चोर ने उनकी गाय चुराने की सोची और रात के समय चोरी करने निकल पड़ा, रास्ते में उसके पीछे एक युवक चला आ रहा था, जो असल में एक भूत था | चोर ने युवक (भूत) से बोला तुम कहाँ जा रहे हो। युवक (भूत) ने बोला मै संन्यासी को मारने जा रहा हूँ। युवक (भूत) ने बोला तुम कहाँ जा रहे हो ? चोर ने बोला मै संन्यासी का गाय चुराने जा रहा हूँ।दोनों वहां से संन्यासी के पास पहुँचे| चोर ने युवक से बोला पहले मै गाय ले जा रहा हूँ फिर तुम संन्यासी को मार देना। भूत ने सोचा ये चोरी करके ले जाएगा तो गाँव वाले देख लेंगे, तो हमारा काम नही बनेगा| ऐसे करते-करते दोनों के बीच झगडा हो गया और चोर ने कहा ओ संन्यास देख तुझे कोई मारने आया है। युवक (भूत) ने कहा ओ संन्यासी देख कोई तेरी गाय चोरी करने आया है | इतने में गाँव वाले जाग गये और दोनो की ठीक से मरम्मत करके भगा दिए |

Posted on: Mar 14, 2019. Tags: AJAMGARH SONG SONU GUPTA UTTAR PRADESH VICTIMS REGISTER

ममता की खान माता नागिन बन गई है...कविता-

जिला-टीकमगढ़, (मध्यप्रदेश) से दशरथ प्रसाद रजक कविता सुना रहा है:
विनती करूं विधाता क्या भूल मुझ से भई है-
ममता की खान माता नागिन बन गई है-
न चाह न तो मुझको भैया को प्यार देना
जूठन ही बहुत है उस विधि से यही कहना-
फिर भी वो न माना डाक्टर निर्दयी है-
शमशान हर जगह है मंदिर हो या खाई-
सबको मोह लागा माता हो या ताई...

Posted on: Mar 14, 2019. Tags: DASHRATH YADAV MADHYA PRADESH SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »