स्वास्थ्य स्वर : उल्टी आने की समस्या का घरेलू उपचार...

जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय उल्टी आने की समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं, एक गिलास पानी में 2 चम्मच शक्कर मिलाकर सर्बत बना लें और नीबू का आधा टुकड़ा लेकर रस पानी में निचोड़ लें और सेवन करें, यह प्रकृया दिन में दो बार सुबह शाम कर सकते हैं इससे लाभ हो सकता है, तीन दिन तक उपयोग कर सकते हैं : संपर्क नंबर@9519520931. (AR)

Posted on: Jul 27, 2020. Tags: HEALTH MP RAGHVENDRA SINGH RAI SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : आँखों के होने वाली जलन का घरेलू उपचार-

जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय आँखों में जलन होने की समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं, ये समस्या अधिक समय तक मोबाईल, टीवी देखने, तेज धूम में रहने आदि कारणो से होती है, ऐसे में त्रिफला चूर्ण जो हर्रा, बहेरा, आंवला का मिश्रण होता है उसे आधा चम्मच सुबह और आधा चम्मच शाम को सेवन करना है और पानी पीना है इससे लाभ हो सकता है, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9519520931. (AR)

Posted on: Jul 27, 2020. Tags: HEALTH MP RAGHVENDRA SINGH RAI SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : खांसी का घरेलू उपचार...

जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय खांसी का घरेलू उपचार बता रहे हैं, अनार के फल को लेकर उसके ऊपर मिट्टी का लेप कर आग में डाल दें जब मिट्टी गर्म होकर लाल हो जाये तब उसे निकाल लें, ठण्डा होने के बाद उसे खोल लेना है और जो राख उसमे होता है उसे एक चम्मच का तीसरा हिस्सा सेवन करना है ऐसा करने से खांसी में आराम हो सकता है, सुबह शाम सेवन करना है, संबंधित विषय पर जानकारी के लिये दिये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@9519520931. (AR)

Posted on: Jul 26, 2020. Tags: HEALTH MP RAGHVENDRA SINGH RAI SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER

माठी से काया बनी हडिया नाम पानी गा...गीत-

डोंगर मंडला, ग्राम-कटंगी, जिला-मंडला मध्यप्रदेश से संतोष अहिरवार के साथ एक दादा एम् एस कुशराम एक गीत सुना रहे है :
माठी से काया बनी हडिया नाम पानी गा-
रांध-रांध भात देत भूख नहीं गानी गा-
भात पेज हडिया में तलिया में दार-
कढीइया में सुवारी बने तवा रोटी चार-
तबेला में भात में बने तोलिया में दार-
और गंजी भीतर आलू सब्जी और डब्बा में आचार-
कटोरी में दूध भात परस रहे नानी गा-
माठी से काया बनी हडिया नाम पानी गा...

Posted on: Jul 26, 2020. Tags: HINDI SONG MANDLA MP MS KUSHRAM SONG VICTIMS REGISTER

समधिन हो तोर बारी मा बीही के पेड़ है...गीत-

जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से दीनानाथ पटेल एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं:
समधिन हो तोर बारी मा बीही के पेड़ है-
तोर अंगना मा लाहूँ बराती गोरी नाच लेबे ओ-
झूल झूल के तोरे रेंगाई मा-
मारथे टूरी पढाई मा-
तनिहा पलट के देखे ओ-
तोर गजब सुघराई ला-
समधिन हो तोर बारी मा बीही के पेड़ है... (AR)

Posted on: Jul 26, 2020. Tags: CG DINANATH PATEL RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »