हमारे गांव में पुलिया नहीं है, मेन रोड के लिए नदी पार कर के जाना पड़ता है...

जोगा गावड़े, ग्राम-आयतुपारा पटेलपारा, ग्राम पंचायत-बास्तनार नंबर 02, ब्लॉक बास्तनार, जिला बस्तर, छत्तीसगढ़ से बता रहे हैं कि उनके गांव में पुलिया नहीं है। लोगों को मेन रोड तक आने के लिए नदी पार करना पड़ता है। बरसात के दिनों में लोगों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके लिए उन्होंने सचिव व सरपंच को आवेदन दिया है, परन्तु अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों में बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@6260313953, कलेक्टर@8454956694, जिला पंचायत@9004037600.

Posted on: Jun 13, 2022. Tags: AAYTUPARA BASTANAR BASTANAR NO.2 BASTAR BASTAR PROBLEM BRIDGE CG JOGA GAWDE PROBLEM PUL

सोमारी सुमर के बाबा तोर पूजा ला गाथो बाबा...भजन गीत

ग्राम छोलकारी, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से लल्लू केवट एक भजन गीत सुना रहें है:
सोमारी सुमर के बाबा तोर पूजा ला गाथो बाबा-
मैया भाव भाव आरती ला उतारों बाबा-
चेत महीना बोथो ज्वारा मैया हरी भरी दिखें फुलवारी-
हसी हसी माई दिखे छुलकारी गांव-
हसी हसी खेले मोर दाई-
सोमारी सुमर के बाबा तोर पूजा ला गाथो बाबा...

Posted on: Jun 12, 2022. Tags: ANUPPUR BHAJN MP SONG

रामा झुमय नारंगिया की डाल कोयल...गीत-

प्रयागराज, उत्तरप्रदेश से संजय कुमार प्रजापति एक गीत सुना रहे हैं:
रामा झुमय नारंगिया की डाल कोयल-
एक बोलय कोयलिया एक बोलय हो-
रामा मगन सीता मांगन विधि पुरवाई हो-
रामा झुमय नारंगिया की डाल कोयल...

Posted on: Jun 10, 2022. Tags: PRAYAGRAJ SANJAY KUMAR PRAJAPTI SONG UP

बाबा साहब पर किसने क्या लिखा...

ग्राम-ताराडांड, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से बाबूलाल नेटी डॉ. भीमराव आम्बेडकर पर सन्देश सुना रहे हैं:
अमेरिका ने लिखा है बाबा साहब हमारे देश में जन्म लेते तो हम उन्हें सूर्य कहते-
साऊथ अफ्रीका ने लिखा है बाबा साहब का लिखा भारत का संविधान लेने योग्य है-
हंग्री ने लिखा हमारी लड़ाई हम बाबा साहेब की क्रांति के आधार पर लड़ रहे हैं-
नेपाल ने लिखा है हमारा आने वाला संविधान अगर होगा तो वह भारतीय संविधान पर आधरित होगा...

Posted on: Jun 09, 2022. Tags: ANUPPUR MP POLITICAL STORY

अरे गजब से नैना लड़ल बस आगे बढ़ल...भोजपूरी गीत-

ग्राम-मठिया आलम, जिला-कुशीनगर (उत्तरप्रदेश) से सुखई कुशवाहा एक भोजपूरी गीत सुना रहें है:
अरे गजब से नैना लड़ल बस आगे बढ़ल-
सरोध आखिया रहेला इंतजार में-
दिल भईलदीवाना तोरा प्यार में-
कर ले शुक्रिया हम उह भगवन के-
तोहरा के बनावल बाड़े कोने माटी सान के-
अरे गजब से नैना लड़ल बस आगे बढ़ल...

Posted on: Jun 09, 2022. Tags: BHOJPURI SONG KHUSHINAGAR SUKHAI KUSHWAHA UP

« View Newer Reports

View Older Reports »