हाय रे हाय मोर बैरनिया है रे...गीत-

ग्राम-रोदीटोला, थाना-अमरकंटक, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से अशोक बांधव एक गीत सुना रहे हैं:
हाय रे हाय मोर बैरनिया है रे-
गली चलत भगवान मोर बैरनिया है रे-
पहुना आईस गोड धोवायों-
दाल भात के भोजन देखले दाल भात के भोजन-
दादरी के बीड़ी पत्ता तोड़ो नई तो जाये-
तोड़ो नई तो जाये संगी तोड़ो नई तो जाये..

Posted on: Mar 18, 2019. Tags: ANUPPUR ASHOK BANDHAV MP SONG VICTIMS REGISTER

सेनाओं का यहोवा हमारे संग-संग है...मसीह गीत-

ग्राम-रोदीटोला, थाना-अमरकंटक, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से अशोक बांधव एक गीत सुना रहे हैं:
सेनाओं का यहोवा हमारे संग-संग है-
याकुब का परमेश्वर हमारा ऊँचा गढ़ है-
जिसने आकाश बनाया, जिसने पृथ्वी बनाई-
जो सर्वशक्तिमान प्रभु है, वो यहोवा हमारे संग-संग है-
सेनाओं का यहोवा...

Posted on: Mar 17, 2019. Tags: ANUPPUR ASHOK BANDHAV MP SONG VICTIMS REGISTER

मीठी वाणी बोले राम, पति के पावन सीता राम...रामायण श्लोक-

ग्राम-राजापुर, पोस्ट-लड़वारी, जिला-निवाड़ी (मध्यप्रदेश) से मनोज कुसवाहा रामायण श्लोक सुना रहे हैं:
परशुराम क्रोधित हो आये, दुष्ट भूप मन में हरसाए-
जनक राज ने किया प्रणाम-
पति के पावन सीता राम-
बोले लखन सुनो मुनि ज्ञानी-
संत नहीं होते अभिनामी-
मीठी वाणी बोले राम, पति के पावन सीता राम...

Posted on: Mar 16, 2019. Tags: MANOJ KUSWAHA MP NIMADI SHLOKA SONG VICTIMS REGISTER

सरस्वती दाई वो हवय तोर हंस सवारी वो...देवी गीत

ग्राम-गोरबहरी, जिला-रायगढ़, (छत्तीसगढ़) से तिरलोकी सिदार एक देवी गीत सुना रहा है:
ज्ञान बुद्धि के तहि देवैया माई तोरे दुआरी-
सरस्वती दाई वो हवय तोर हंस सवारी वो-
बीच सरयू पर कमल फुल मा बैठे आसन मारे-
हम बालक तोर अरज करतहन दोनों हाथ लमाके-
छोटे-छोटे लैकाअन ओ दाई तय सबके महतारी-
पंचम शुर मा गूंगा बोले छत्तीस राग मिलाके-
विनय करे देवता नर-नारी सरग ले चन्दा धाये...

Posted on: Mar 14, 2019. Tags: CG RAIGARH SONG TIRLOKI SIDAR VICTIMS REGISTER

पट्टा नही होने से शासन के योजनाओं का लाभ नही मिल पा रहा है, कृपया मदद करें...

पतेरा टोला, ग्राम पंचायत-कोटि, पोस्ट-महेवा, जिला-बलरामपुर, (छत्तीसगढ़) से अशोक बियार बता रहे हैं, कि उनके पास पुराने समय से पट्टा नही है जिससे उन्हें बच्चों के पढ़ाई-लिखाई तथा शासन के अन्य योजनाओं का लाभ नही मिल पाता है, वे इसके लिए कई बार सम्बंधित अधिकारियों को आवेदन भी दिए हैं, पर अब तक कोई सुनवाई नही हो रही है, तो ये साथी सीजीनेट के सुनने वाले साथियों से मदद की मांग कर रहे हैं, कि दिए गये सम्बंधित अधिकारियों के नम्बरों पर बात कर इस समस्या का समाधान करने में मदद करें:
पटवारी@ 9617692048, सचिव@9617031878, C.E.O.@900963083, कलेक्टर@9425253580, संपर्क नम्बर@9111923350,

Posted on: Mar 14, 2019. Tags: ASHOK BALRAMPUR BIYAR CG SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »