गले में फूल, बगल में झोला रखे हैं...गीत-

करौंदा टोला, ब्लाक-राजेंद्रग्राम, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से पुष्पा बाई अपने साथी शांति बाई से एक ददरा गीत सुना रही हैं:
राम चले स्कूल गले में फूल-
बगल में झोला रखे-
आगे आगे राम चलत हैं-
पीछे में लक्ष्मण भईया-
गले में फूल-
बगल में झोला रखे हैं... (AR)

Posted on: Jun 17, 2020. Tags: ANUPPUR MP PUSHPA BAI SONG VICTIMS REGISTER

चलत फिरत के बाम्हन आ गये...गीत-

करौंदाटोला, ब्लाक-राजेंद्रग्राम, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से संतोष अहिरवार एक गीत सुनवा रहे हैं :
चलत फिरत के बाम्हन आ गये-
दे बजरंगी भीख माय-
एक कपिला गाय ला दे-
लईजे के जंगल-
मधुबन कजली मा सुरहिच जागय-
मरे जाये पनिया पियास हो माय.. (AR)

Posted on: Jun 16, 2020. Tags: ANUPPUR MP SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER

मैं दृष्टिबाधित हूँ, खाता में पेंशन आ रहा था लेकिन अभी खाता बंद कर दिए हैं, कृपया मदद करें...

ग्राम-चंदबार, ब्लॉक-जैतहरी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से कैलाश कुमार कोल बता रहे है कि अनूपपुर में S.B.I बैंक में खाता खोले थे, उसमें पेंसन आ रहा था लालपुर में कपिल से खाता करवाए थे ,लेकिन अभी खाता बंद करा दिए ,वे दृष्टिबाधित है बहुत समस्या हो रहा है | इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियों से बात करके खाता चालु करवाने की कृपया प्रयास करें: कपिल नंबर@6260222458 संपर्क नंबर @9179476356. (169596) NM

Posted on: Jun 10, 2020. Tags: BLIND KAILASH KOL BANK ACCOUNT PROBLEM ANUPPUR MP KUMAR SONG VICTIMS REGISTER

मैं 3 महीने से लॉकडाउन में फंसा हूँ, घर जाना चाहता हूँ, कृपया मदद करें...

अजय कुमार राठौर बता रहे है कि वे जांजगीर चाम्पा जिले छत्तीसगढ़ के रहने वाले है और अभी वे अनूपपुर जिला बिजुरी में है लॉकडाउन के कारण 3 महीने से फंसे हुए है वे अपने गाँव जाना चाहता है  जांजगीर चाम्पा जिले के ग्राम कर्मंडा से  है | इसलिए साथी मदद की अपील कर रहे है कि अधिकारियो से बात करके उनको घर पहुँचाने में मदद करे : संपर्क नम्बर@9630178148. (169164)

Posted on: Jun 03, 2020. Tags: AJAY KUMAR RATHOUR ANUPPUR MP CG CORONA PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

मैंने अपने पैसे से शौचालय बनवाएं हैं, पैसा भी नहीं मिला है, राशन भी नहीं है, कृपया मदद करें...

ग्राम-टांकीटोला, पंचायत-खमरौद, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से संतकुमार धुर्वे के साथ जीरा बाई अपनी समस्याओं से अवगत करा रहे हैं | लॉकडाउन की वजह से उनका काम काज बंद है और खाने पीने में बहुत समस्या जा रही है , उनके पास राशन नहीं है |उन्होंने अपने पैसे शौचालय से बनवाया है ,योजना के अनुसार पंचायत द्वारा उन्हें राशि मिलनी थी लेकिन उन्हें नहीं मिली है इसलिए वह सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं ,कृपया साथी दिए हुए नम्बरों पर फ़ोन कर सम्बंधित अधिकारीयों को फ़ोन क्र दबाव बनायें और साथी की मदद करें: सरपंच@9165520567. सचिव@ 8959051940. संपर्क-जीरा बाई@7803023360.

Posted on: Jun 01, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MP ANUPPUR SANTKUMAR DHURVE SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »