स्वास्थ्य स्वर : हाई ब्लडप्रेशर को नियंत्रित करने का घरेलू नुस्खा...
ग्राम-रहेंगी, पोस्ट-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य चंद्रकांत शर्मा हाई ब्लडप्रेशर को नियंत्रित करने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं| एक पका केला रोज प्रातः खाली पेट सेवन करने से लाभ हो सकता है| पके केले के साथ 4 से 5 ईलायची का भी सेवन करें| दवा का प्रयोग करने से पूर्व दवा के बारे में पूरी जानकारी ले उसके बाद ही सेवन करें| जानकारी पाने के लिये दिए गये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : चंद्रकांत शर्मा@9893327457.
Posted on: Mar 22, 2019. Tags: CG CHANDRAKANT SHARMA HEALTH MUNGELI SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : लो ब्लडप्रेशर को सामान्य करने का घरेलू उपचार-
ग्राम-रहेंगी, तहसील-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य चंद्रकांत शर्मा लो ब्लड प्रेशर को सामान्य करने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं, जिसको इस तरह की समस्या हो वे 25 से 50 ग्राम काला चना, किसमिस 25 नग रात को भिगोकर रखें| सुबह उसका सेवन करना है| इससे लाभ हो सकता है अधिक जानकारी के दिये गये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं: चंद्रकांत शर्मा@9893327457.
Posted on: Mar 22, 2019. Tags: CG CHANDRAKANT SHARMA HEALTH MUNGELI SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : गठिया वात बीमारी का घरेलू उपचार-
ग्राम-रहेंगी, तहसील-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य चंद्रकांत शर्मा गठिया वात की बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं |
1. रात को एक गिलास दूध में दो चम्मच अरंडी का तेल मिलाकर पीना है| इसका उपयोग सप्ताह दो दिन करने से लाभ हो सकता है|
2. सोंठ का चूर्ण एक चम्मच एक गिलास पानी में डालकर काढ़ा बना लेना है, और सुबह शाम सेवन करना है| खाने में ईमली या आम चूर्ण खटाई का प्रयोग न करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : चंद्रकांत शर्मा@9893327457.
Posted on: Mar 19, 2019. Tags: CG CHNDRAKANT SHARMA HEALTH MUNGELI SONG VICTIMS REGISTER
जो पहना हथकड़ी, उसे पड़ा छड़ी-छड़ी...व्यंग रचना-
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता एक व्यंग रचना सुना रहे हैं:
जो पहना हथकड़ी, उसे पड़ा छड़ी-छड़ी-
देश के खातिर शूरवीरो में आपत पड़ी-
अंग्रेजो से लोहा लेने, पड़ी उन्हें कई छड़ी-
अब पाकिस्तान की बारी, उसे पड़ चुकी कई छड़ी-
फिर भी न सुधरे पाकिस्तान, तुझे मूकी खानी पड़ी...
Posted on: Mar 18, 2019. Tags: CG RAIGARH RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER WYANG RACHANA
कहां जबे गा मोर सोन चिरैया, कहां जाबे, पहाड़ देख के मोर मन लागे...ददरिया गीत-
जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से मन्नू लाल एक ददरिया गीत सुना रहे हैं:
कहां जबे, कहां जबे, कहां जबे-
कहां जबे गा मोर सोन चिरैया, कहां जाबे-
पहाड़ देख के मोर मन लागे-
कहां जाबे मोर संगवारी गा-
पानी बरसे झर-झर, झर-झर कहां लुकगे गा-
कहां लुक गे, कहां तै हां लुकबे...
