जलवा में रोवे हो जल के मछरिया...गीत-
जिला-पलामू (झारखण्ड) से द्रोपती देवी एक सुवा गीत सुना रही हैं :
गेलवा मे रोवे अलख मछरिया-
जियवा ले ले रोवत पापा-
जियवा लेले रोवत चाचा-
जलवा में रोवे हो जल के मछरिया-
गेलवा मे रोवे अलख मछरिया-
जियवा ले ले रोवत पापा...
Posted on: Mar 26, 2019. Tags: DROPATI DEVI JHARKHANAD PALAMU SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : लंबे समय से होने वाले सिर दर्द का घरेलू उपचार-
ग्राम-छतैनी, तहसील-अजयगढ़, जिला-पन्ना (मध्यप्रदेश) से देवेंद्र लोधी लंबे समय से होने वाले सिर दर्द का घरेलू उपचार बता रहे हैं| जिन्हें इस तरह की समस्या हो वे सेब पर नमक लगाकर 15 दिन तक सेवन करें| इससे लाभ हो सकता है| अधिक जानकारी के लिये दिये गये नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं : देवेंद्र लोधी@9754649943.
Posted on: Mar 26, 2019. Tags: DEVENDRA LODHI HEALTH MP PANNA SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : वात की समस्या का घरेलू उपचार-
ग्राम-रहेंगी, तहसील-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य चंद्रकांत शर्मा वात की समस्या का घरेलू उपचार बता रहे हैं| वात ऐसी समस्या है, जिसमे शरीर में दर्द बना रहता है| जिन्हें ये समस्या हो वे हल्दी, मेथी, सोंठ तीनो को बराबर मात्रा में लेकर चूर्ण बना लें| उसके बाद चूर्ण को एक डिब्बे में रख लें| एक-एक चम्मच चूर्ण दिन में दो बार सुबह-शाम सेवन करें | भोजन में खट्टी चीजे और गरिष्ठ पदार्थ का सेवन न करें| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: चंद्रकांत शर्मा@9893327457.
Posted on: Mar 24, 2019. Tags: CG CHANDRAKANT SHARMA HEALTH MUNGELI SONG VICTIMS REGISTER
पावार प्लांट द्वारा लगातार नाले में गंदा पानी छोड़े जाने से पानी दूषित हो रहा है, अधिकारी ध्यान नह
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता उनके इलाके में स्थापित जिंदल पवार लिमिटेड कंपनी के वजह होने वाले नुकसान से अवगत करा रहे हैं | इलाके के निवासी भैयारंजन डेरा बता रहे हैं| उनके इलाके में जिंदल पवार प्लांट के ऐस टैंक का पानी नाले में छोड़ा जाता है| जिसमे राख मिला होता है और पानी दूषित होता है| जिसकी शिकायत ग्रामवासियों ने कार्यालयों में अधिकारियों के पास किया, लेकिन कोई कारवाही नहीं हो रही है| लगातार नाले का पानी दूषित हो रहा है| इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : SDM@9425584600, सरपंच@9301189385, विधायक@9406491777, CEO@9827804599. राजेंद्र गुप्ता@9993891275.
Posted on: Mar 24, 2019. Tags: CG POLLUTION RAIGARH RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER WATER
स्वास्थ्य स्वर : कई दिनों से आ रही बुखार का घरेलू उपचार-
ग्राम-रहेंगी, तहसील-लोरमी, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से वैद्य चंद्रकांत शर्मा पुराने बुखार का घरेलू उपचार बता रहे हैं| ऐसा बुखार जो कई दिनों से है ठीक नही हो पा रहा है| उसमे गिलोय के 40 ग्राम टुकड़ा लेकर मिट्टी के बर्तन में रात को भिगोकर रख दें| सुबह उसे मिसलकर पियें |लगातार 3 दिन तक इसका सेवन करने से बुखार में लाभ हो सकता है| अधिक जानकारी के लिये दिये गये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : चंद्रकांत शर्मा@9893327457.
