कहां सुमीर मईया, कहां सुमीर दाई...देवी गीत-
ग्राम-जनकपुर, ब्लाक-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से गजेंद्र प्रसाद एक देवी गीत सुना रहे हैं :
कहां सुमीर मईया, कहां सुमीर दाई-
कहां सुमीर सरस्वती हे माई-
धरती सुमीर मईया, सगरे सुमीर दाई-
हे मईया कहां सुमीर सरस्वती हे दाई...
Posted on: May 02, 2019. Tags: BALRAMPUR CG GAJENDRA PRASAD SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : ब्लड प्रेशर का घरेलू उपचार-
जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय ब्लड प्रेशर बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं | जिनको इस तरफ की समस्या हो| कहुआ को उबालकर उसके पानी को पियें | इससे ब्लड प्रेशर नियंत्रित किया जा सकता है| ब्लड प्रेशर घटने या बढ़ने के कई कारण होते हैं| जैसे खून का गाढ़ा होना या थक्के जमाना, दूसरा गैस बनाना, मल सही से न होना| मानसिक टेंसन आदि| कारणों को जानकर हम इसका इलाज कर सकते हैं| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : राघवेंद्र सिंह राय@9424759941.
Posted on: May 01, 2019. Tags: HEALTH MP RAGHVENDRA SINGH RAI SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER
Impact : गांव में पानी की समस्या थी, संदेश रिकॉर्ड करने के बाद सुविधा हो गई है-
ग्राम पंचायत-भेड़िया, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सुरेंद्र साय बता रहे हैं| उनके गांव में पानी की समस्या थी| लोगो को नदी से पानी लाना होता था| गंदा पानी पीने से लोग बीमार पड़ते थे| उन्होंने संबंधित विभागो में कई बार आवेदन किया| लेकिन काम नहीं हो रहा था| तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में 6 महीना पहले 2018 में रिकॉर्ड कराया था| जिसके बाद जनवरी 2019 में उनकी समस्या हल हो गई है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं| जिन्होंने उनकी मदद की | सुरेंद्र साय@8889143539.
Posted on: Apr 30, 2019. Tags: CG IMPACT STORY SONG SURAJPUR SURENDRA SAI VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : शुगर बीमारी का घरेलू उपचार-
जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय शुगर बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं| सदाबहार फूल के 5 पांच पत्तो को प्रतिदिन सुबह – शाम खाने से शुगर नियंत्रित रहता है| दूसरा मेथी को एक चम्मच का तीसरा हिस्सा लेकर कपड़े में बांधकर पानी में भिगोकर रखें| सुबह-शाम सेवन करने से लाभ हो सकता है| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं: राघवेंद्र सिंह राय@9424759941.
Posted on: Apr 27, 2019. Tags: HEALTH MP RAGHVENDRA SINGH RAI SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : एड़ियो में होने वाले दर्द का घरेलू उपचार बता-
जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय एड़ियो में होने वाले दर्द का घरेलू उपचार बता रहे हैं | सबसे पहले यह ध्यान देना है, कि पेट में कब्ज न रहे| गैस न बने| रात को एक गिलास दूध में 8-10 बड़ी वाली दाल जिसे मुनक्का दाल कहते हैं| दूध में उबलना है| उसके बाद दाल को निकल के खाना है| दूसरा एक बैगन को लेकर, उसमे छेद कर कुछ लहसुन की काली डाल देना है| उसके बाद एक लोहे की कढ़ाही में सरसों के तेल, एक चम्मच मेथी, एक चम्मच अजवाइन और लहसुन लगे बैगन को पकाना है| जब वह जल जाये| तो उस तेल को छनकर रख लेना है| उसके बाद उसे लगाना है| संबंधित जानकारी पाने के लिये संपर्क करें : राघवेंद्र सिंह राय@6306748178.
