Impact: सन्देश रिकॉर्ड करने के बाद अब समस्या का समाधान हो गया है...
ग्राम-हरद्वा,पंचायत-टेमनी, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सन्तु सिंह कोरी बता रहें हैं कि उनका राशन टोकन निरस्त हो गया था, कई बार शिकायत किये लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहें थे| फिर उन्होंने सीजीनेट स्वर में संदेश रिकॉर्ड किये संदेश रिकॉर्ड करने के बाद सीजीनेट के साथियों की मदद से उनका राशन टोकन जुड़ गया| संपर्क@8964095196,
Posted on: Apr 24, 2021. Tags: IMPACT JAVA MP RATION REWA SANTUSINGH KORI TOKAN
आरती उतारूँ मईयां शेरो वाली...देवी गीत-
ग्राम-इन्दरपुर,जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रामचन्दर सिंह एक देवी गीत सुना रहे हैं:
आरती उतारूँ मईयां शेरो वाली-
भर दो न मईयां मेरी झोली खाली-
आया हूँ तेरा द्वार-
मईयां तू सुन ले पुकार-
विपदा को हर दो मईया-
बिगड़ी बना दो-
मै तेरे द्वार चला आया सुन ले न मईया पुकार...(AR)
Posted on: Apr 07, 2021. Tags: BHKTI SONG CG RAMCHANDAR SINGH SURAJPUR
स्वास्थ्य स्वर : पेचिस दस्त का घरेलू उपचार...
जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से राघवेंद्र सिंह राय पेचिस दस्त का घरेलू उपचार बता रहे हैं, आम का गुठली को धूप में सूखा लेवें और बारीक़ पीस कर चूर्ण बना लें और 2 चम्मच चूर्ण को पानी में भिगो लें, और नाभि के ऊपर 3 से 4 बार लेप करने से दस्त पेचिस में आराम मिल सकता है| संबंधित जानकारी के लिये दिये नम्बर@ 9519520931. पर संपर्क कर सकते हैं| (AR)
Posted on: Apr 02, 2021. Tags: HELTH MP RAGHVENDRA SINGH RAI TIKAMGARH
स्वास्थ्य स्वर : बबासीर रोग का घरेलू उपचार-
जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से राघवेंद्र सिंह राय बबासीर रोग का घरेलू उपचार बता रहे हैं, मीठे आम के रस और गाय के दूध से बनी दही 50 ग्राम ले लें और अदरक का रस 1 ग्राम ले लें और तीनो को अच्छे से मिला लेवें और 3 से 4 बार रोगियो को पिलाने से बबासीर रोग में आराम मिल सकता है|संबंधित जानकारी के लिये दिये नंबर @ 9519520931. पर संपर्क कर सकते है| (AR)
Posted on: Apr 02, 2021. Tags: HELTH MP RAGHVENDRA SINGH RAI TIKAMGARH
हिन्द देश के निवासी सभी जन एक हैं...देश भक्ति गीत-
ग्राम-ददरी, जिला-उमरिया, मध्यप्रदेश से मोहन सिंह राठौर एक गीत सुना रहे है:
हिन्द देश के निवासी सभी जन एक हैं-
रंग रूप वेष भाषा चाहे अनेक है-
बेला गुलाब जूही-
चम्पा चमेली-
प्यारे-प्यारे फूल गूथे माला में एक हैं...(AR)
