कौन रंग मुंगवा कौन रंग मोतिया...गीत-
दोंदर कॉलोनी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सियावती एक सावन गीत सुना रही हैं:
कौन रंग मुंगवा कौन रंग मोतिया-
कौन रंग न-
ननदी तोहरे बिरनमा कउन रंग न-
लाल रंग मुंगवा सुफेद रंग मोतिया-
समल रंग न-
ननदी तोहरे बिरनमा समल रंग न-
गिरी गये मुंगवा छितराय गये मोतिया... (AR)
Posted on: Jul 25, 2020. Tags: MP REWA SIYAWATI SONG VICTIMS REGISTER
Impact : 6 महीने से मिटटी तेल नहीं मिल रहा था सीजीनेट में रिकॉर्ड करने के बाद मिल गया...
ग्राम+पोस्ट-डभौरा, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा मध्यप्रदेश से उषा बता रही है कि कोटवाखार से आशा के माध्यम से सीजीनेट स्वर में एक सन्देश रिकॉर्ड करवाए थे कि 6 महीने से मिटटी का तेल नहीं मिल रहा था | सीजीनेट में रिकॉर्ड होने के बाद सीजीनेट के साथियों की मदद से उनको 3 दिन के अन्दर मिटटी का तेल मिल गया है | इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों को और अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे है | जिन्होंने उनकी मदद की | संपर्क नम्बर@9752437223.
Posted on: Jul 25, 2020. Tags: KEROSENE IMPACT REWA MP SONG USHA VICTIMS REGISTER
नागपंचमी पर्व के बारे में जानकारी...
ग्राम-डभौरा, जिला-रीवा मध्यप्रदेश से कौशल किशोर बता रहे है कि सावन के महीने में नागपंचमी का त्यौहार सब लोग हंसी ख़ुशी से मनाते है और इस त्यौहार में अच्छी-अच्छी चीजे मिठाई गुजिया बनाकर के सब छोटे बड़े लोग खाते है और सुबह उठकर नहा धोकर नाग देवता को दूध पिलाते है और यही खुशियाँ लेकर बड़े-बड़े पेड़ो में झुला बांधकर झूलते है | सब लोग गाते बजाते है | यह परम्परा कई सालो से मनाते आ रहे है | संपर्क@7024891084.
Posted on: Jul 25, 2020. Tags: FESTIVAL NAGPANCHMI KOUSHALI KISHOR REWA MP SONG VICTIMS REGISTER
गुडमार की पत्ती बेचकर अपना जीवन यापन करते हैं...
ग्राम-अतौरिया, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से करन गुडमार के बारे में बता रहे हैं, ये वनस्पति उनके इलाके के वनों में बहुत मिलती है, ये गुडमार सेमी बरसात के समय मिलती है, इसके पत्ते को बेचकर वहां के गरीब लोग अपना जीवन यापन करते है, बाजार में इसे 40 – 50 रुपये किलो के हिसाब से बेचा जाता है, यदि किसी को इसकी आवश्यकता हो या इस संबंध में जानकारी चाहिये तो संपर्क कर सकते हैं: संपर्क नंबर@7869232968. (AR)
Posted on: Jul 24, 2020. Tags: KARAN ADIVASI MP REWA SONG STORY VICTIMS REGISTER
बिजली का ट्रांसफ़ॉर्मर जल गया है, दूसरा लगवाने में मदद करें...
ग्राम-हरदौंहा, पंचायत-तेंदुन, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सीताराम कोरी बता रहे हैं, उनके वार्ड नंबर 12 में ट्रांसफ़ॉर्मर लगा था जो जल चुका है, जिसके लिये उन्होंने आवेदन दिया है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर वार्ड में ट्रांसफ़ॉर्मर लगवाने में मदद करें: संपर्क नंबर@8357998546. JE@9644816977. (AR)
