बिजली नहीं होने के कारण लोगों को बहुत दिक्कत होती है, कृपया मदद करें
मांडवी अर्जुन, ग्राम चिन्ता कुंठा, पंचायत मुटे, मंडल बुरूगुमपाल, जिला भद्रादि कोठागुडेम तेलंगाना से बता रहे हैं वहां 32 परिवार है जो छत्तीसगढ़ से आए हैं कुछ परिवार जुडूम के पहले तो कुछ जुडूम के बाद आये हैं। वहां बिजली नहीं लगी है। बिजली नहीं होने के कारण अंधेरे में रहना पड़ता है। और रात में कीड़े मकोड़े का डर बना रहता है। इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गए नंबर पर बात कर के गांव में बिजली लगवाने में मदद करें। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर:8247023200.
Posted on: Nov 01, 2022. Tags: BHADRADI BULTOO BURGUMPAHAD KOTHAGUDEM LIGHT PROBLEM RADIO TELANGANA VALASA
36 IDP'S परिवार को जमीन का पट्टा, वोटर कार्ड और राशन कार्ड मिलने पर आभार...
ग्राम-एरकम पेटा, पंचायत-पैगा, मंडल-चिंतुर, जिला-अल्लूरी सीताराम राजू (आंध्र प्रदेश) से गुड्डू राम मंडावी बता रहे हैं, गाँव में 36 परिवार हैं जो छत्तीसगढ़ से आकर रह रहे हैं, उन लोगो को सरकार ने जमीन का पट्टा दिया है, गुड्डू राम मंडावी को 6 एकड़ भूमि का पट्टा मिला है, सुरेश को 5 एकड़ जमीन का पट्टा मिला है, वोटर आईडी और राशन कार्ड भी परिवारो को मिला है इसलिये वे सरकार को धन्यवाद दे रहे हैं, अधिक जानकारी के लिये संपर्क नंबर@9440548379.——————————————————————————————————————Guddu Ram Mandavi from Village-Erkam Peta, Panchayat-Paiga, Mandal-Chintur, District-Alluri Sitaram Raju (Andhra Pradesh) is telling, there are 36 families in the village who are living from Chhattisgarh, the government has given land to those people. Patta has been given, Guddu Ram Mandavi has got 6 acres of land, Suresh has got 5 acres of land, Voter ID and Ration card have also been given to the families, so they are thanking the government, for more details contact Number@9440548379.——————————————————————————————————————గ్రామం-ఎర్కం పేట, పంచాయతీ-పైగా, మండలం-చింతూరు, జిల్లా-అల్లూరి సీతారాంరాజు(ఆంధ్రప్రదేశ్)కు చెందిన గుడ్డు రామ్ మాండవి మాట్లాడుతూ.. ఛత్తీస్గఢ్కు చెందిన 36 కుటుంబాలు గ్రామంలో నివసిస్తున్నాయని, వారికి ప్రభుత్వం భూమిని మంజూరు చేసింది. . పట్టా ఇచ్చారు, గుడ్డు రాం మాండవికి 6 ఎకరాల భూమి, సురేష్కి 5 ఎకరాల భూమి, ఓటరు ID మరియు రేషన్ కార్డులు కూడా కుటుంబాలకు ఇచ్చారు, కాబట్టి వారు ప్రభుత్వానికి కృతజ్ఞతలు తెలుపుతున్నారు, మరిన్ని వివరాల కోసం సంప్రదించండి నంబర్@ 9440548379.
Posted on: Oct 30, 2022. Tags: AP ASR BULTOO CHINTOOR IMPACT RADIO VALASA
आप आ जाइए आप आ जाइए मेरे गणपति गणराज आप आ जाइए ...
सोनू राठौर ग्राम पंचायत पकौड़ी जिला अनूपपुर मध्य प्रदेश से एक भक्ति गीत सुना रहे हैं:-
आप आ जाइए आप आ जाइए
मेरे गणपति गणराज आप आ जाइए
दुख को हरने वाले हैं गणपति देवा
सुख को देने वाले हैं गणपति देवा
आप आ जाइए हो आप आ जाइए
मेरे गणपति गणराज आप आ जाइए
एक दंत दयावंत चार भुजा धारी
मात्र सिंदूर सोहे मूसे की सवारी...
Posted on: Oct 23, 2022. Tags: ANUPPUR BHAKTI MP SONG
नेत्रहीन विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में दिक्कत हो रही है,एक भी शिक्षक नहीं है...
विजय कुमार कुशवाहा रीवा मध्य प्रदेश से रीवा नेत्रहीन विद्यालय में शिक्षक नियुक्ति के लिए विज्ञापन निकाला गया,लेकिन अभी तक शिक्षक का बहाली नहीं हुआ है,नेत्रहीन विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में दिक्कत हो रही है,एक भी शिक्षक नहीं है भविष्य में जल्द से जल्द शिक्षक का नियुक्ति किया जाए जिससे नेत्रहीन विद्यार्थियों को पढ़ाई का सुविधा मिल सके,कृपया मदद हेतु दिया गया नंबर में अधिकारियों से बात करेंरीवा कलेक्टर का नंबर@9329300103 कलेक्टर कार्यालय रीवा का नंबर @07662241635 रीवा कमिश्नर कार्यालय का नंबर@07662241888 संपर्क ब्यक्ति@9329199914
Posted on: Oct 23, 2022. Tags: MP NETRHIN PROBLEM REWA
सरकार के अधिकारियों से बात करने पर बताते हैं कि राशि भेज दिया गया है,पर खाते में अभी तक पैसा नहीं आ
सीताराम कोरी ग्राम हरदा पंचायत सिवनी जनपद जवा जिला रीवा मध्य प्रदेश से बता रहे हैं,स्वेछाग्राही का प्रोत्साहन राशि 2016 से 2022 तक नहीं मिला है जिसके कारण सभी लोग परेशान हैं,वहीं सरकार के अधिकारियों से बात करने पर बताते हैं कि राशि भेज दिया गया है,पर खाते में अभी तक पैसा नहीं आया है,जो साथी ईनकी आवाज सुनेंगे उन से अनुरोध होगा जिला कोऑर्डिनेटर का नंबर है@9479512090,ब्लॉक कोऑर्डिनेटर जय तिवारी जी का नंबर है@9981151205 ट्रांसफर करता मोनू सिंह मोबाइल नंबर है@ 9725059118 पीड़ित व्यक्ति का नंबर है @8357198546,मदद करें...
