2018 से विधवा पेंशन नहीं मिल रहा है, समस्या को हल कराने में मदद करें-

ग्राम-जरही, दादराटोला, पोस्ट-गिरारी, ब्लाक-पुष्पराजगढ़, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से गीता बाई पति उमेश सिंह बता रही हैं, 2012 में उनके पति का निधन हो गया था, उनका कहना है, उन्हें पहले 300 रुपये प्रति माह विधवा पेंशन मिल रहा था, लेकिन 2018 से विधवा पेंशन नहीं मिल रहा है| आवेदन करने पर अधिकारियों का कहना था, आधार कार्ड लिंक नहीं है, जिसके कारण नहीं मिल रहा है, तब उन्होंने अपना आधार कार्ड विभाग में जमा किया, लेकिन उसके बाद भी पेंशन नहीं मिल रहा है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं, कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें: सचिव@8319978415, सरपंच@9165345207, CEO@9424670006, कलेक्टर@07659222400. संपर्क नंबर@ 8103481510.

Posted on: Sep 13, 2019. Tags: ANUPPUR BABULAL NETI MP PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

गाँव में पिछले 15 वर्षों से बिजली नहीं है अधिकारी ध्यान नहीं देते...मदद की अपील-

ग्राम-रानीझाप,पंचायत-बंझोरका, ब्लाक-गौरेला, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से शंकर श्याम बता रहे हैं| गाँव में बिजली नहीं है| वार्ड क्रमांक 2 में 150 जनसँख्या है| जो 15 साल से बिजली की समस्या से जूझ रहे हैं| गर्मी में मच्छरों का आतंक होता है तो रात में बच्चे पढाई नहीं कर पाते और किसान भाई सिंचाई नहीं कर पाते| फसल की पैदावार में असर होता है| इस संबंध में कई बार विधुत विभाग में, जनपद में शिकायत किये, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है| इसलिए सीजीनेट के सभी साथियों से अनुरोध है, कि दिये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर गाँव में बिजली की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : JE@9425584842. बाबूलाल@9713997981.

Posted on: Aug 06, 2019. Tags: BABULAL NETI BILASPUR CG ELECTRICITY PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

गांव में शौचालय अधूरा पड़ा है, शौच के लिए मैदान में जाना पड़ता है...मदद की अपील-

ग्राम-रूपपुर, ब्लाक-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से बाबूलाल नेटी के साथ सोनसाय, उगंदराम, नधिम कुशवाहा, कृष्ण कुमार कुशवाहा बता रहे हैं, उनके गांव में शौचालय के लिए मटेरियल गिरा है, पर बना नही है| 2017 से अधुरा पड़ा हुआ है| शौच के लिए बाहर दूर मैदान में जाना पड़ता है| जिससे बहुत परेशानी होती है| इसके लिए उन्होंने ग्राम सुराज में आवेदन किया था| सचिव बोले की बन जायेगा| लेकिन आज तक नहीं बना है| इसलिए साथी सीजीनेट के सभी श्रोताओं से अपील कर रहे हैं| इन नंबरो पर अधिकारियों से बात कर शौचालय का काम पूरा करवाने में मदद करें: बिरेन्द्र यादव सचिव@8370057831, कलेक्टर@9425253580, CEO@9009630583. संपर्क नंबर@9753903537.

Posted on: Aug 04, 2019. Tags: BABULAL NETI BALRAMPUR CG PROBLEM SONG TOILET VICTIMS REGISTER

जय हो जय हो मोर भुईयां के भगवान...गीत-

ग्राम-ताराडांड, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से बाबूलाल नेटी एक स्वरचित गीत सुना रहे हैं :
जय हो जय हो मोर भुईयां के भगवान-
ओती ले सूर उवथे, होवाथे बिहान-
जय हो जय हो मोर भुईयां के भगवान-
तन में धोती कुर्ता तेहां मुड़ मा पहिने पांगा-
हाँथ मा तोतारी धरे कांधे धरे नागर-
ले लेके तन मा बोवाथे टिकरा धान...

Posted on: Jul 06, 2019. Tags: ANUPPUR BABULAL NETI MP SONG VICTIMS REGISTER

ओ हो हाय जंगल झाड़ी जाबो जी...कर्मा गीत-

ग्राम-कोटपारा, ब्लाक-दुर्गूकोंदल, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से गणेश आयाम एक कर्मा गीत सुना रहे हैं :
ओ हो हाय जंगल झाड़ी जाबो जी-
चार तेंदू टोरेला जंगल झाड़ी जाबो गा-
चार टोरब, तेंदू टोरब, भेलवा टोरब का-
बहिया भेलवा टोरब का-
ओ हो हाय जंगल झाड़ी जाबो जी-
चार तेंदू टोरेला जंगल झाड़ी जाबो गा...

Posted on: Jun 29, 2019. Tags: BABULAL NETI CG KANKER SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »