गांव में पानी की सुविधा नहीं है, रात में चोरी से पानी लाते हैं...मदद की अपील-
ग्राम-कुमर गुडम, कोत्तागुम्पू , पंचायत-अम्मागढ़ पल्ले, विकासखण्ड-अस्वापुरम जिला-भद्रादी कोठागुडम (तेलंगाना) से मतोपे बता रहे हैं| वे छत्तीसगढ़ से आकार बसे हैं| वहां पे पानी की सुविधा नहीं है| लोगो को पानी के लिये 1 किलोमीटर दूर मेटागुडा जाना होता है| दूसरा उनके गांव से होते हुए एक पाईप लाईन गई है| वहां से पानी लाने की अनुमति नहीं है| इसलिये वे लोग रात को चोरी से पानी लाते हैं| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं, कि दिये गये नंबरों पर बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : तहसीलदार@9640005232, कलेक्टर@9440366555, CEO@9705161754. संपर्क नंबर@ 6205435548.
Posted on: Jun 06, 2019. Tags: BHADRADI KOTHAGUDAM PROBLEM RAJU RANA TELANGANA WATER
गांव में रोड की समस्या है, आवेदन करने पर सुनवाई नहीं होती...मदद की अपील-
ग्राम-कोयाकट्टा, पंचायत-भंड्रींगोंडाम, जिला-भद्रादी कोठागुदम (तेलंगाना) से देवा, वतन गावड़े, गेटी सुकय बता रहे हैं| उनके गांव में रोड की समस्या है| लोगो को आवागवन करने में दिक्कत होती है| निवासियों का कहना है| उन्होंने अधिकारियों के पास आवेदन किया| लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही हैं| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं, कि दिये गये नंबरों पर बात कर गांव की रोड की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : सरपंच@9701493428, कलेक्टर@9440366555. संपर्क नंबर@8179348159.
Posted on: Jun 06, 2019. Tags: BHADRADI KOTHAGUDAM HIRESH MANDAVI PROBLEM ROAD TELANGANA
स्वास्थ्य स्वर : पेट में होने वाली दर्द का घरेलू उपचार-
जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय पेट में होने वाली दर्द का घरेलू उपचार बता रहे हैं| इंगोडा वृक्ष के फल की गिरी को गुड़ में मिलाकर खाने से पेट दर्द की समस्या में आराम मिल सकता है| इंगोडा का फल बड़े नीबू की तरह होता है| पेड़ में कांटे लगे होते हैं| वह पीले रंग का होता है| अधिक जाकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : राघवेंद्र सिंह राय@9424759941.
Posted on: Jun 06, 2019. Tags: HEALTH MP RAGHVENDRA SINGH RAI SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : उच्च रक्तचाप का घरेलू उपचार-
संजीवनी आयुर्वेदिक केंद्र भोपाल (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय उच्च रक्तचाप का घरेलू उपचार बता रहे हैं| अर्जुन वृक्ष की छाल को लेकर छोटे-छोटे टुकड़ो में काट लें, और मोटा दरदरा पीस कर चूर्ण बना लें| एक गिलास पानी में एक चम्मच चूर्ण को पकाना है| उसके बाद छानकर सेवन करें| लाभ हो सकता है| दवा का सेवन भोजन के बाद करें| जिन्हें शुगर की समस्या नहीं है, वे दवा में दूध और शक्कर मिलाकर भी सेवन कर सकते हैं| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : राघवेंद्र सिंह राय@9424759941.
Posted on: Jun 06, 2019. Tags: BHOPAL HEALTH MP RAGHVENDRA SINGH RAI SONG VICTIMS REGISTER
6 किलोमीटर दूर 40 रुपये खर्च कर बच्चे पढ़ने जाते हैं...मदद की अपील-
ग्राम-कुमर गुडम, पंचायत-अम्मागढ़ पल्ले, विकासखण्ड-आशापुरम, जिला- भद्रादी कोठागुडम (तेलंगाना) से मडकाम मोती, उइके सूरज, सुरेश, माडिया अशोक और मडकाम मंगया बता रहे हैं| गांव में स्कूल नहीं है| बच्चे 6 किलोमीटर दूर पढ़ने जाते हैं| आने-जाने किराया एक दिन में 40 रूपया लगता है| वे आवेदन देते हैं| लेकिन उस पर कोई काम नहीं हो रहा है| बच्चो को पढ़ने जाने में दिक्कत होती है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं, कि दिये गये नंबरों पर बात कर गांव में स्कूल बनवाने में मदद करें : संपर्क नंबर@8096548731. सरपंच@9959143556, तहसीलदार@9640005232, शिक्षा विभाग@9704034250, कलेक्टर@9440366555, CEO@9705161754.
