गांव में स्कूल नहीं है, आवेदन पर सुनवाई नहीं होती...मदद की अपील-

ग्राम-पोयागट्टू, पंचायत-वड्रीगोंडा, विकासखण्ड-पालवेंचा, जिला-भद्रादी कोठागुडम (तेलंगाना) से माडवी देवाराव, अतराक्ष, देवन भाई और बड़े भीमा बता रहे हैं| उनके गांव में आंगनवाडी और स्कूल नहीं है| बच्चे को दूसरे गांव पढ़ने के लिये जाना पड़ता है| वे गांव में स्कूल बनवाने के लिये आवेदन करते हैं| लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं, कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : संपर्क नंबर (माडवी देवाराव)@8179348159. सरपंच@9701493428, कलेक्टर@9440366555.

Posted on: Jun 10, 2019. Tags: BHADRADI KOTHAGUDAM KANHAIYALAL KEWAT PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

तेलंगाना में आदिवासी समुदाय खेती से पहले बीजा त्योहार मनाते हैं...

ग्राम-कोटुल, जिला-भद्रादी कोठागुडम (तेलंगाना) से भोला बघेल ग्रामवासियों के साथ चर्चा कर रहे हैं| वे बता रहे हैं| गांव में बीजा त्योहार मनाया जा रहा है| जिसमे महिलायें राह चलते लोगो को रोककर टीका लगाते हैं, और जाने वाले लोग उन्हें कुछ रुपये देते हैं| इसे माठी त्योहार के नाम से भी जाना जाता है| इसके बाद ही वे खेती का काम शुरु करते हैं| त्योहार में महिलायें सामूहिक गीत गाते हैं|

Posted on: Jun 10, 2019. Tags: BHADRADI KOTHAGUDAM BHOLA BAGHEL CULTURE SONG TELANGANA

स्वास्थ्य स्वर : बालो से संबंधित समस्या से बचने का घरेलू नुस्खा-

जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद्र सिंह राय बालो से संबंधित समस्या जैसे बालों के झड़ने, रुसी होने और बाल सफेद होने आदि से बचने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं| आंवले के पाउडर को रात में पानी में भिगोकर रखना है, और सुबह नहाने से पहनले बालो में लगाना है| इसे बालों के टूटने और बालो में रुसी होने की समस्या में लाभ मिल सकता है, और बाल काले होते हैं| अधिक जानकारी के लिये दिये गये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : राघवेंद्र सिंह राय@9424759941.

Posted on: Jun 09, 2019. Tags: HEALTH MP RAGHVENDRA SINGH RAI SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER

गांव में बोरिंग नहीं है, पानी की दिक्कत होती है...मदद की अपील-

ग्राम-रासनबेडा, पंचायत-चकनातापुरम, ब्लाक-मुलकला पल्ले, जिला-भद्रादी कोठागुडम (तेलंगाना) से रामकृष्णा, कौशल और उंगाया बता रहे हैं| उनके गांव में बोरिंग नहीं हैं| वे 16 साल से वहां रह रहे हैं| उन्हें पानी की समस्या होती है| उन्होंने अधिकारियों के पास आवेदन किया| लेकिन चुनाव का समय था| जिसके कारण काम नहीं हो पाया था| चुनाव हो चुके हैं, लेकिन आज भी समस्या बनी है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| कि दिये गये नंबरों पर बात कर गांव में बोरिंग लगवाने में मदद करें : सरपंच@6281867529, सचिव@9848155280, कलेक्टर@9440366555. मडकाम रवि (संपर्क नंबर)8790604268.

Posted on: Jun 08, 2019. Tags: BHADRADI KOTHAGUDAM HIRESH MANDAVI SONG TELANGANA VICTIMS REGISTER

भोले बाबा भोले बाबा, बाबा तेरा ही सहारा है...भजन

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र गुप्ता एक भजन सुना रहे हैं:
भोले बाबा भोले बाबा, बाबा तेरा ही सहारा है-
बाबा जी के जटाओं में गंगा की धारा है-
बाबा जी के गलों में सर्पों की माला है-
बाबा जी के कमरों में मृगा की छाला है-
बाबा जी के हाथों में डमरू और त्रिशूल है-
भोले बाबा भोले बाबा, बाबा तेरा ही सहारा है...

Posted on: Jun 06, 2019. Tags: CG RAIGARH RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »