हमारे गांव में हैण्डपंप नही है, लोगों को पानी के लिए दुर जाना पड़ता है, कृपया मदद करें-

ग्राम-लुंडीपारा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से लखमू राम बता रहे हैं, उनके गांव में पानी कि बहुत समस्या है, 1-2 किलोमाटर दुर से पानी लाना पड़ता है, वहां 36 घर का जनसंख्या है| हैण्डपंप नही होने के कारण बहुत परेशानी होती है| इसके लिए उन्होंने जनपद-पचायत आवेदन किये थे लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हुआ है| इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील कर रहें हैं दिए गये फ़ोन नंबरों में बात करके हैण्डपंप लगवाने में मदद करें: सचिव@9424288262, संपर्क नंबर@9479054709, सीईओ@9406016762, कलेक्टर@8458956694, PHE@9406078557.

Posted on: Aug 07, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR CG LAKHMURAM PROBLEM WATER

हमारे गांव में पुलिया की बहुत समस्या हैं बरसात के दिनों में लोग नही जा पाते हैं,कृपया मदद की अपील-

ग्राम-दुर्मराज, पंचायत-कुटूमसार, ब्लाक-दरभा, जिला-बस्तर (छतीसगढ़) से तेंगूराम बघेल बता रहे हैं बरसात के दिनों में लोगों को आने जाने बहुत परेशानी होती हैं, इसके लिए उन्होंने सचिव सरपंच को आवेदन किये हैं, लेकिन अभी तक नही बना हैं, इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें:सम्पर्क नम्बर@7647939642, सीईओ@9004037600, दरभा सीईओ@9406016762, कलेक्टर@8488956694.

Posted on: Aug 07, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA PROBLEM PULIYA TENGURAM BAGHEL

बस्तर में मिलने वाला लाल चींटी दवाई के रूप मे खाया जाता है,जोकि लाभदायक है-

ग्राम-हाटपदमुर, ब्लाक-जगदलपुर, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से जगतराम पुजारी जी बता रहे हैं बस्तर में मिलने वाला चापड़ा जिसे लाल चींटी कहते है ये चापड़ा पेड़ के पत्तों पर घोंसला बनाकर रहते हैं और इसमें छोटे-छोटे लाल चींटिया पाई जाती हैं|इस लाल चींटी को लोग चटनी बनाकर खाते हैं| इसका स्वाद खाने में खट्टा होता है| इस चटनी को खाकर लोग मलेरिया,सरदर्द,साधारण बुखार,पीत बुखार से निजात पाते हैं| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@6232510142.

Posted on: Aug 07, 2022. Tags: ANT BASTAR BENIFIT CG DEPARTMENT HATPADMUR HELTH JAGTRAM PUJARI OF RED

उम्र 60 से ऊपर है, लेकिन वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रहा है, कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत मंका, जिला-रीवा (मध्यप्रदेस) से राम कैलाश कोल जी बात कर रहे है इन्होंने ग्राम मंका में जाकर वृद्ध लोगों से मुलाकात की | इन लोगों की उम्र 60 से ऊपर है और इन्हे वृद्ध पेंशन की जरूरत है| बुजुर्गों का कहना है कि संबंधित आधिकारियों को पेंशन के लिए बात करने पर आ जाएगा खाते चेक करने को कहते हैं| बैंक जाने पर पता चलता है खाते में पैसा नहीं आ रहा है| अधिकारियों के पास 3-4 बार जा चुके हैं पर अब तक इन्हे पेंशन नहीं मिला है|कृपया इन लोगों की पेंशन की समस्या को दूर करने में इनकी मदद करें|संपर्क नंबर शिकायत कर्ता@ 7470803285, एसडीएम@6264580802, कलेक्टर@9893789980,सचिव मंका@7389859012,9131521340.

Posted on: Aug 07, 2022. Tags: AGE MANKA MP OLD PENSION PROBLEM RAMKAILAASH REWA

हमारे गांव में रोड की बहुत समस्या है, बरसात के दिनों में आने जाने में बहुत दिक्कतों का सामना करना प

ग्राम पंचायत-छोटे किलेपाल, (कवानार) ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बागुराम पोयम बता रहे हमारे गांव में रोड की समस्या है 800 मीटर दुरी में 15 घर की बस्ती है, बरसात के दिनों में लोगों को आने जाने में बहुत परेशानी होती है| इसके लिए उन्होंने कई बार सरपंच या सचिव से भी आवेदन किए| लेकिन अभी तक नही बना हैं, इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गये नंबरों पर कर रोड बनवाने में मदद करें: सरपंच@7748975207, सचिव@9406370451.

Posted on: Aug 07, 2022. Tags: BAAGURAM POYAM BASTANAR BASTAR CC ROAD CG PROBLEM

« View Newer Reports

View Older Reports »