चलो दीदी चलो भईया ग्रामसभा जाएंगे...ग्रामसभा गीत-
जिला-बैतूल (मध्यप्रदेश) से मोहन यादव सीजीनेट के साथियों को एक ग्रामसभा गीत सुना रहे है:
चलो दीदी चलो भईया ग्रामसभा जाएंगे-
आपस सीखेगे साथ-साथ गाएंगे-
साथ-साथ आपस में-
ग्राम सभा की बैठक में हम ग्रामसभा की बैठक में-
हम अपनी बात रखेंगे ग्रामसभा जाएंगे-
चलो दीदी चलो भईया ग्रामसभा जाएंगे...
Posted on: Jul 31, 2018. Tags: MOHAN YADAV SONG VICTIMS REGISTER
किसान स्वर : हमारे गांव में 600 में से 50 लोग आज भी जैविक खाद का उपयोग कर खेती करते हैं-
ग्राम पंचायत-बेंदोरा, प्रखण्ड-चैनपुर, जिला-गुमला (झारखण्ड) से आदिवासी किसान विष्णु खैरवार, सहदेव नायक, अंसोलेम बाड़ा और देवलाल कुजूर मोहन यादव से बात कर रहे हैं, वे बता रहे हैं कि वे अपने वहां खेती में आषाढ़ के महीने में में फसलो की कई देसी किस्मो की बुआई करते हैं जिसमे ललाट धान, हीराफूल, जीराफूल, गोड़ा, मडुवा, मक्का, गेहूल, गोपालभोग, दहिया, छोटा दहिया, अरहर, बोका धान, कला मदानी, छोटा कला मदानी, बच्चा कला मदानी, जीली, करनी, डाँड़ जीनी, गेंदाबूल, गाड़िया धान, पुलकोभी, जबाफूल आदि शामिल हैं, उनके गांव में करीब 600 किसान हैं, जिसमे लगभग 50 किसान आज भी गोबर खाद का उपयोग खेती में करते हैं
Posted on: Jul 26, 2018. Tags: AGRICULTURE MOHAN YADAV SONG VICTIMS REGISTER VISHNU KHAIRWAR
हमारे गांव से किलोमीटर तक कच्ची सड़क है, बरसात में बहुत दिक्कत हो जाती है, कोई सुनता नहीं...
ग्राम-धुरसी, पंचायत-कान्दावानी, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से ज्ञान सिंह और मोहन लाल बता रहे हैं कि गांव के वार्ड क्रमांक 11 में कच्ची सड़क है, जिसके कारण बारिश के समय रास्ते में कीचड़, गड्ढे हो जा रहे है, लोगों को आने जाने में दिक्कत होती है, मेन रोड से कच्ची सड़क की दूरी 1 किलोमीटर है, समस्या के निराकरण के लिए उन्होंने पंचायत के बैठकों में अपनी बात को रखा लेकिन अधिकारी नजरअंदाज कर दे रहे हैं इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों बात कर समस्या का निराकरण करने में मदद करें :
सचिव@9406066611, CEO@9669625077, SDM@7587202092. संपर्क नंबर@8085182856.
Posted on: Jul 26, 2018. Tags: GYAN SINGH MOHAN LAL ROAD PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
क्रांति कर नारा गूंजी धरती आसमान से... क्रांति गीत-
ग्राम-मनातु, पंचायत-बामंदा, तहसील-चैनपुर (झारखण्ड) से मोहन यादव साथ में पार्वती खाखा एक क्रांति गीत सुना रहे है:
क्रांति कर नारा गूंजी धरती आसमान से-
पिया सवाल पूछी आंधी तूफान से-
क्रांति कर नारा गूंजी धरती आसमान से-
क्रांति कर बाजी डंका जरे लागिस सोने के लंका-
चमके तलवार जेखन सानू कर मियां से-
क्रांति कर नारा गूंजी धरती आसमान से...
Posted on: Jul 23, 2018. Tags: JHARKHAND MOHAN YADAV SONG VICTIMS REGISTER
हमारे मोहल्ले में हैण्डपम्प नहीं, हम लोग कुएं का पानी पीकर बीमार पड़ रहे ( गोंडी भाषा में)...
ग्राम-सुरेवाही, पंचायत-सुरेवाही, तहसील-अंतागढ़, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से मोहनलाल गोंडी भाषा में बता रहे है कि उनके मोहल्ले में एक भी हैण्डपम्प नहीं है| उनके मोहल्ले में 10-12 घरों की बस्ती है वे लोग कुएं का पानी लाकर पीते है उसको पीने से सर्दी खांसी होती है और बच्चे बीमार पड़ जाते है | उनके मोहल्ले में हैण्डपम्प खुदवाने के लिए उन्होंने कई बार पंचायत में आवेदन दिया है लेकिन कोई ध्यान नहीं देते है| इसलिए वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की मांग कर रहे है कि इन नम्बरों में बात कर हैण्डपम्प लगवाने में मदद करें: C.E.O@9953924884. अधिक जानकारी के लिए संपर्क@9406375102.

