बदरिया घेरे अंगना न दे...कजली गीत-

दोंदर कॉलोनी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रानी एक कजली गीत सुना रही हैं:
हम मिताय के नन जाबय-
सामन में कजालिया-
बदरिया घेरे अंगना न दे-
तुम सो जात हो अकेली-
तुम्हारे सखी नहीं सहेली-
गुंडारो की नहीं री तुम्हारी डगरिया-
बदरिया घेरे आंगना न दे... (AR)

Posted on: Jul 12, 2020. Tags: MP RANI REWA SONG VICTIMS REGISTER

35 किलो का राशन कार्ड बना है लेकिन 10 किलो राशन मिलता है, प्रधानमंत्री आवास की मदद भी नहीं मिली...

ग्राम-बेगान टोला, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से चमरू सिंह टेकाम बता रहे हैं उनके परिवार में 5 सदस्य हैं और 10 किलो राशन मिलता है, जबकि राशन कार्ड 35 किलो का बना है, इस संबंध में शिकायत करने पर अधिकारी बोलते हैं खाद्यान्न नहीं आया है, अगली बार हो जायेगा, लगभग 2 साल से ये समस्या है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि समस्या का निराकरण कराने में मदद करें, उनको प्रधानमंत्री आवास की मदद भी नहीं मिली है | केरल मज़दूरी करने गए थे पर प्रवासी मज़दूर का कार्ड भी नहीं बना है उनको सरकार से 1000 रू मासिक की मदद मिलती है : संपर्क नंबर@8435867957. सचिव@9162390810/8458863514/6269160035, CEO@6989659087. (171065) (AR)

Posted on: Jul 12, 2020. Tags: DINDORI MP PDS PROBLEM SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER

पंचायत में योजना के लिए पैसा आता है, रोजगार किसी को नहीं देते, सब खा जाते हैं...आरोप

ग्राम-छतैनी, ब्लॉक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) के निवासी अशोक सिंह नोनी बता रहे हैं कि इनके पंचायत में योजना के लिए शासन का पैसा आता है उसे पंचायत के कर्मचारी खा जाते हैं गाँव में किसी को काम रोजगार नहीं देते है न ही बताते हैं ये एक समाजिक कार्यकर्ता है इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों को बता रहे हैं जनता के सामने ये बात पहुंचाई जाए: सम्पर्क नंबर @7024383318 (171125) CS

Posted on: Jul 12, 2020. Tags: ASHOKSINGH NONI CORRUPTION JWA RIWA MP PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER

पन्नी लगाकर रहते हैं, आवास आया है लेकिन काम नहीं हो रहा है...

ग्राम-कोटवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रानी गाँव की समस्या से अवगत करा रही हैं, निवासी मुरली प्रसाद बता रहे हैं कि वे पान्नी लगाकर रहते हैं, उनका कहना है उनके नाम से आवास आया है जिसको बनवाने के लिये अधिकारियों के कहने पर घर तोड़ दिया गया है अब उनके पास रहने के लिये कोई जगह नहीं है इसलिये पन्नी लगाकर रह रहे हैं, बारिश के कारण दिक्कत होती है, वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर आवास बनवाने में मदद करें : संपर्क नंबर@8103921548. (AR)

Posted on: Jul 12, 2020. Tags: HOUSE MP PROBLEM RANI REWA SONG VICTIMS REGISTER

मेरे सिर पे बही है गंगा धारा...गीत-

जिला-सतना (मध्यप्रदेश) से संदीप कुमार कुसवाहा एक गीत सुना रहे हैं:
मेरे सिर पे बही है गंगा धारा-
कोई चल के बता दो किनारा-
या पार जमुना या पार गंगा-
ऋषियों ने कर दी सहारा-
कोई चल के बता दो किनारा-
या पार जमुना या पार गंगा-
मेरे सिर पे बही है गंगा धारा... (AR)

Posted on: Jul 12, 2020. Tags: MP SANDIP KUSWAHA SATNA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »