पैसा पास होता तो चार चने लाते...बाल कविता-

ग्राम-मडमनार, पंचायत-महिमा कवाडी, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से मुन्ना मरकाम एक बाल कविता सुना रहे हैं :
पैसा पास होता तो चार चने लाते-
चार में से एक चना तोते को खिलाते-
तोते को खिलाते तो वो टाँय-टाँय टिक करता-
टाँय-टाँय करता तो बड़ा मजा आता-
पैसा पास होता तो चार चने लाते
चार में से एक चना घोड़े को खिलाते-
घोड़े को खिलाते तो वो पीठ में बैठाता...

Posted on: Dec 09, 2019. Tags: CG KRITI SAHU NARAYANPUR POEM SONG VICTIMS REGISTER

मोर संग चलो रे मोर संग चलो न...छत्तीसगढ़ी गीत-

ग्राम-नवागांव, तहसील-अंतागढ़, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से तीरथराम साहू छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं :
मोर संग चलो रे मोर संग चलो न-
मोर संग चलो रे मोर संग चलो न-
ये गिरे परे मनखे मन, ये परे डरे मनखे मन-
कहा जाहू बढ़ दूर हे गंगा, पापी यही तरों रे-
मोर संग चलो रे मोर संग चलो न...

Posted on: Dec 08, 2019. Tags: CG KANKER SONG TIRATHRAM SAHU VICTIMS REGISTER

सुदूर ग्रामीण क्षेत्र बिजली की अभाव, नही मिले है सरकारी सुविधा कृपया मदद करे...

ग्राम-पण्डरी पथरा, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से पूर्णिमा साहू बिजली की समस्या बता रही हैं| पूर्णिमा साहू को ग्रामीणों द्वारा सीजीनेट के माध्यम से बिजली विभाग व सरकार तक अपनी बात रखते हुए बता रहे है की, गाँव में कई वर्षो से बिजली नहीं है, लोग अभी भी अँधेरे में रहने को मजबूर है, जो की बड़ी समस्या है| पिछले 10 साल से भी ज्यादा समय से बिजली नही होने से अँधेरे में रह रहे है ग्रामीण|जिसका आवेदन या शिकायत करने पर किसी प्रकार की कोई पहल नही किये ग्रामीण मांग कर रहे है इस लिए सीजीनेट के साथियों से मदद के लिए अनुरोध कर रहे है. दिए गये फ़ोन नंबर पर अधिकारीयों से बात कर बिजली लगवाने में मदद करे.
बिजली विभाग@07741232885. जिला पंचायत@07741232895.

Posted on: Dec 05, 2019. Tags: KABIRDHAM CG PURNIMA SAHU SONG VICTIMS REGISTER

वनांचल क्षेत्र बैगा समुदाय के गावों में पिछले 2 वर्षो से बिजली बंद पड़ी है...कृपया मदद करे.

ग्राम-कांदावानी, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से पूर्णिमा साहू बिजली की समस्या बता रही है| ग्राम पंचायत के महारानी टोला में पिछले दो साल से बिजली की समस्या गाँव में लोगों द्वारा बैठक कर यह बात बताई गई वनांचल क्षेत्र के कई गावों में बिजली बंद है, जो की बड़ी समस्या है| बैगा आदिवासी क्षेत्र होने के कारण अधिकतर लोगो में यह सोच रहती है की, इनको तो आदत है अँधेरे में रहने की इसलिए ज्यादा रूचि नहीं रहती है बताया जा रहा है, इसलिए सीजीनेट के माध्यम से शासन तक बात पहुचाये जाए और जो लोगो के जीवन में अँधेरा छाया है उसे प्रकाशित कर लोगो की जरूरते पूरी करने में मदद करे. कृपया बिजली ठीक करवाने में मदद करे. बिजली विभाग@07741232885. समित नियोगी@8435500266.

Posted on: Dec 04, 2019. Tags: KABIRDHAM CG PURNIMA SAHU SONG VICTIMS REGISTER

देश भक्ति गीत : देखों वीर जवानों अपने, खून पे ये इलज़ाम ना आये...

जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़)से कीर्ति साहू देश भक्ति गीत सुना रही है:
देखों वीर जवानों अपने, खून पे ये इलज़ाम ना आये-
हम पहले भारत वासी, फ़िर हिन्दू, मुश्लिम, सिख, इसाई-
नाम जुदा है तो क्या, भारत माँ की, सबके बेटे है भाई-
देखों वीर जवानों अपने, खून पे ये इलज़ाम ना आये-
हम पहले भारत वासी, फ़िर हिन्दू, मुश्लिम, सिख, इसाई-
नाम जुदा है तो क्या, भारत माँ की, सबके बेटे है भाई-
देखों वीर जवानों अपने, खून पे ये इलज़ाम ना आये...

Posted on: Dec 03, 2019. Tags: KIRITI SAHU NARAYANPUR CG SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »