Impact : गांव में पानी की समस्या सीजीनेट साथियों और संबंधित अधिकारियों की मदद से हल हो गई

ग्राम-मानिकपुर, विकासखण्ड-समनापुर, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से संतोष कुमार अहिरवार बता रहे हैं| उनके गाँव में पानी की समस्या थी| जिसको उन्होंने सीजीनेट में रिकॉर्ड किया था| जिसके बाद संबंधित अधिकारियों और सीजीनेट साथियों के मदद से पानी की समस्या हल हो गई है| इसलिये वे मदद करने वाले सभी साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं : सतोष कुमार अहिरवार@8463865665.

Posted on: Jul 06, 2019. Tags: DINDORI IMPACT STORY MP SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER

दोस्तों तुम्हारे है हवाले वतन...गीत-

गनियारी, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से संतोष कुमार अहिरवार एक गीत सुना रहे हैं:
दोस्तों ये तुम्हारे है हवाले वतन-
है मुनासिफ कभी भूल जाना नहीं-
कितने वीरो ने सर पर ये बांधे कफन-
जान दे दी पर शान जाने न दी-
उनके आबा को अब हम पूरा करें-
है मुनासिफ कभी भूल जाना नहीं...

Posted on: Jun 20, 2019. Tags: BILASPUR CG SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER

सुनो सुनो ऐ दुनिया वालोँ बापू की ये अमर कहानी...गीत-

गनियारी, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से संतोष कुमार अहिरवार एक गीत सुना रहे हैं:
सुनो सुनो ऐ दुनिया वालोँ बापू की ये अमर कहानी-
वह बापू जो पूज्य है इतना जितना गंगा मां का पानी-
पोर्बन्दर गुजरात देश में एक ऋषी ने जन्म लिय-
बचपन खेल कूद में गुजरा लन्दन जाकर विद्या पाई-
बैरिस्टर बन अफ़्रीका में जाकर अपनी धाक जमाई-
लेकिन जो प्राणी दुनिया में अमर कहाने आते है...

Posted on: Jun 20, 2019. Tags: BILASPUR CG SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER

काल बड़ो बलशाली, जाके भोजन है नर-नारी...भजन-

ग्राम-सरई, पोस्ट-चंद्रानी, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से संतोष कुमार अहिरवार एक भजन सुना रहे हैं :
काल बड़ो बलशाली, जाके भोजन है नर-नारी-
ब्रम्हा, रूद्र, इंद्र गण खाये, खाये दैत्य हजारी-
बड़े-बड़े पृथ्वी के राजा, खाये जिमी तरकारी-
चाँद सूरज सितारे है नदियाँ, सागर, पर्वत भारी-
काल चक्र में सबे पिस जावें, अपने-अपने बारी-
नल चर, जल चर, नभ चर, वन चर, भू चर-लघु दिग्गज तन धारी...

Posted on: Jun 03, 2019. Tags: DINDORI MP SANTOSH KUMAR AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER

पीने के पानी की समस्या है, अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं...कृपया मदद करे-

ग्राम पंचायत-मानिकपुर, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से टीकाराम और कृष्ण कुमार बता रहे हैं, कि उनके गाँव के बाजार टोला में पीने के पानी की बहुत परेशानी है| लोग दूर से पानी लाकर उपयोग कर रहे हैं| इसकी शिकायत उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों को आवेदन दिया| लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हो रही है| इसलिये वे सीजीनेट के सुनने वाले साथियों से मदद की मांग कर रहे हैं कि दिए गये अधिकारियों के नंबरों पर बात कर समस्या का समाधान करने में मदद करें : सरपंच@8789840974, CEO@9981091500. संपर्क नंबर@8435970620.

Posted on: Jun 01, 2019. Tags: DINDORI MP PROBLEM SANTOSH KUMAR AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER WATER

« View Newer Reports

View Older Reports »