Impact: Got my due wages from years after report on CGnet Swara, thanks...
ग्राम-धीरी, पोस्ट-जैतपुरी, तहसील-बैहर, जिला-बालाघाट (मध्यप्रदेश) से उत्तम सिंह उईके उनके साथी जगदीश कुमार मरकाम को बता रहे हैं, कि वे गाँव के वार्ड क्रमांक 5 में रहते हैं, उन्होंने 2015-16 में सरकारी योजना के अंतर्गत मेढ़ बंधान में काम किया था, जिसका मजदूरी भुगतान नही हो पा रहा था और कोई अधिकारी कई सालों से मदद नहीं कर रहे थे, तब उन्होंने 2 महीने पहले सीजीनेट में अपनी समस्या को रिकॉर्ड कराया, जिसके बाद उनका मजदूरी भुगतान हो गया है, वे बहुत खुश हैं इसलिए सीजीनेट के सांथियो और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं जिन्होंने उनकी मदद की, वे कह रहे हैं कि गरीबों की ऐसे ही कृपया मदद करते रहें | जगदीश कुमार मरकाम@9171543176.
Posted on: Aug 10, 2018. Tags: BALAGHAT IMPACT JAGDISH KUMAR MARKAM MP SONG VICTIMS REGISTER
आइये इस बारिश हम सब 5-5 पेड़ लगाएं, स्वच्छ हवा के लिए पेड़-पौधे लगाना अति आवश्यक है...
ग्राम-राजापुर, पोस्ट-लड्वारी, जिला-टीकमगढ (मध्यप्रदेश) से मनोज कुमार कुशवाहा बता रहे हैं कि इस समय बरसात का मौसम है, लेकिन आज भी देश के कई राज्यों में पीने के लिए पानी नहीं है| उसका मुख्य कारण वन की कमी है, क्योंकि आजकल वहां पर वन सम्पदा अधिक नहीं है| वहां के लोगो ने पेड़ पौधो को नष्ट कर दिया है, मातृभूमि को बंजर बना दिया है| क्यों न अपनी मातृभूमि की सेवा सभी श्रोता 5-5 पेड़ लगाकर करें | इसलिए पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए पेड़-पौधे अति आवश्यक है, हमें अधिक से अधिक पौधे लगाना चाहिए जिससे शुद्ध वायु वातावरण में रहे जिससे हमारे वातावरण में किसी तरह से कोई प्रभाव न हो| मनोज कुमार@9752312263.
Posted on: Aug 09, 2018. Tags: CULTURE MANOJ KUMAR KUSHWAH SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER
छत्तीसगढ़ कर छत्तीसवा जिला सबसे सुन्दर सबले बढ़िया...छत्तीसगढ़ी गीत
ग्राम-मेंढारी, पोस्ट-करमडीहा, थाना-बसंतपुर, तहसील-वाड्रफनगर, जिला बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से सन्नू कुमार नेटी एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे है:
छत्तीसगढ़ कर छत्तीसवा जिला सबसे सुन्दर सबले बढ़िया-
बलरामपुर-बलरामपुर, बलरामपुर-बलरामपुर-
ऊँचा ऊँचा पहाड़ पर्वत बड़ा रे घनघोर-
करे चुनगुन करे बड़ा शोर-
छत्तीसगढ़ कर छत्तीसवा जिला सबसे सुन्दर सबले बढ़िया-
बलरामपुर -बलरामपुर, बलरामपुर-बलरामपुर...
Posted on: Aug 09, 2018. Tags: BALRAMPUR CG SANNU KUMAR NETI SONG SONG VICTIMS REGISTER
Impact: We were drinking dirty water, Got handpump after report on CGnet...
ग्राम-प्रेमनगर, ब्लाक-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से ब्रजेश कुमार कुशवाह उनके गाँव कि समस्या कैसे हल हुई है और सीजीनेट का नम्बर कैसे मिला उसके बारे में बता रहे है कि सीजीनेट का नम्बर एक दोस्त के माध्यम से मिला था | उनके गाँव में हैण्डपम्प की समस्या थी और वे लोग कुएं का पानी पी रहे थे | उसके लिए उन्होंने कई बार शिकायत भी किये थे हैण्डपम्प खनन करवाने के लिए लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे थे तो उन्होंने सीजीनेट स्वर में एक सन्देश रिकॉर्ड किये | सन्देश रिकॉर्ड करने के एक महीने बाद नया हैण्डपम्प लगवा दिया गया है| वहां पर हैण्डपम्प की सुविधा हो गई है और वे लोग खुश है| इसलिए सीजीनेट के साथियों को और अधिकारियो को धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने उनकी मदद की. बाबूलाल नेटी@7898022088.
Posted on: Aug 09, 2018. Tags: BALRAMPUR BRIJESH KUMAR KUSHWAH HANDPUMP IMPACT SONG VICTIMS REGISTER WATER
अंध विद्यालय में नामांकन की आखिरी तारीख 12 अगस्त है, पर प्रक्रिया अभी तक शुरू नही हुई है...
ग्वालियर (मध्यप्रदेश) से अखिलेश कुमार पारस बता रहे हैं उनके वहां माधव अंध आश्रम है, जो एक अर्ध शासकीय नेत्रहीन विद्यालय है, 12 वी कक्षा तक है, जिसमे अभी तक नामांकन फॉर्म नही भरे जा रहे हैं जबकि 12 अगस्त नामांकन की आखिरी तारीख है, इसके लिए उन्होंने फॉर्म प्रबंधक के पास आवेदन किया, आधिकारिक पोर्टल नही चल रहा, नामांकन भरा जा रहा है बोलकर बच्चो को गुमराह कर रहे हैं, इसलिए वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं, कि दिए गए नंबरों पर अधिकारियों से बात कर समस्या का निराकरण करने में मदद करें : प्राचार्य@9425717744, संयुक्त संचालक@9425136317. संपर्क नंबर@7024933097.
