सलवा जुडूम के कारण विस्थापित आदिवासी तेलंगाना में आकर कर रहे है खेती, जमीन पट्टे की समस्या...कृपया

ग्राम-सीतारामपुरम, तहसील-पाल्वंचा, (तेलंगाना ) से मुचाकी दूले जमीन पट्टा की समस्या बता रही बता रहे हैं| गाँव घर इसके पूर्व सितरामपल्ली छत्तीसगढ़ में था, जो की सलवा जूडूम प्रताड़ना के कारण तेलंगाना आ बसे और यह आकर खेती का काम शुरू कर अपनी जीवनयापन कर रहे है| इस स्थिति में जमीन पट्टा नही होने से समस्या का एक कारण बन गया इसके लिए कई बार पी.ओ. के पास भद्राचलम में आवेदन किया| लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही किए इसलिए सीजीनेट साथियों से अपील कर रहे हैं. दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को निराकरण कराने में मदद करें. पी.ओ.@9490157005. संपर्क@8688088244.

Posted on: Sep 30, 2019. Tags: MADAVI HIRESH SITAPURAM TELANGANA

Impact : संदेश रिकॉर्ड कराने के बाद निराशित वृध्दा पेंशन मिल गया-

ग्राम नवलपुर, पंचायत-पीपरखुटी, ब्लाक लोरमी, जिला मुंगेली (छत्तीसगढ़) से नरेश बुनकर बता रहा है, उन्होंने बाबूलाल कश्यप का निराशित वृध्दा पेंशन करीब ग्यारह माह से नही मिला था इसके पूर्व शिकायत करने पर किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नही किये जिसे सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों के मदद से निराशित वृध्दा पेंशन पैसा चार माह का सरपंच एंव सचिव के द्वारा 1400 रूपयें दिये | इसलिये वे संबंधित अधिकारियों और सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों को धन्यवाद दे रहे हैं, जिनकी मदद से समस्या हल हो गयी | संपर्क नंबर@8889397012.

Posted on: Sep 21, 2019. Tags: BABULAL KASHYAP NARESH BUNKAR CG MUNGELI SONG VICTIMS REGISTER

हे दहेज़ के ठेकेदारों तुम्हे अकल कब आइ गी...दहेज़ प्रताड़ना गीत-

महेंद्र प्रताप ग्राम-आनापुर, मझगवा, थाना-महराजगंज, जिला-जौनपुर (उतरप्रदेश) से गीत सुना रहे हैं :
हे दहेज़ के ठेकेदारों तुम्हे अकल कब आयेगी-
हे दहेज़ के बीमारी भारत से किस दिन जायेगी-
अर्थी चढ़ी है हर कन्या पे बैठ न पावे डोली पे-
लाखों घर बर्बाद होंगे इस दहेज़ के होली में-
गरीब के बेटी अंगारों में जलती-
हाथों में नही चूडियाँ मेंहेदी को तरसती-
आज हजारों कन्याओं को आग में जलते देखा हूँ-
आज हजारो अबलाओं को रेल से कटते देखा हूँ...

Posted on: Sep 18, 2019. Tags: JAUNPUR MAHENDRA PRATAP SONG UP VICTIMS REGISTER

दे सलामी इस तिरंगे को जिससे तेरी शान है...कविता-

ग्राम-डभौरा, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से पार्थ प्रताप सिंह एक देशभक्ति कविता सुना रहे हैं:
दे शलामी इस तिरंगे को जिससे तेरी शान है-
सर हमेशा ऊँचा रखना जब-तक दिल में जान है-
एक सैनिक ने क्या खूब कहा है-
किसी गजरे की खुशबू को महकता छोड़ आया हूँ-
अपनी नन्ही सी चिड़िया को चहकता छोड़ आया हूँ-
मुझे छाती से अपने तू लगा लेना ऐ भारत माँ-
मै अपनी माँ के बांहों को तरसता छोड़ आया हूँ...

Posted on: Sep 14, 2019. Tags: MP PARTH PRATAP SINGH REWA SONG VICTIMS REGISTER

Impact : हैण्डपंप बन जाने के बाद आंगनवाड़ी में पानी की सुविधा हो गयी है...

ग्राम-पराद, पंचायत-रिमारी, तहसील-सिरमौर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से तुलसी प्रसाद प्रजापति बता रहे हैं| वार्ड क्रमांक 18 में आंगनवाडी के पास का हैण्डपंप ख़राब था| जिसके सुधार के लिये उन्होंने संबंधित अधिकारियों के पास आवेदन किया था| लेकिन कोई कारवाही नहीं हो रही थी, सी एम हेल्पलाइन में भी आवेदन किये थे| लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई| तब उन्होंने दो महीना पहले सीजीनेट में अपनी समस्या को रिकॉर्ड किया था| जिसके बाद 4 सितंबर 2019 को उनकी समस्या हल हो गई| इसलिये वे मदद करने वाले सभी साथियों और अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@9009392991.

Posted on: Sep 05, 2019. Tags: IMPACT STORY MP REWA SONG TULASI PRASAD PRAJAPATI VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »