एक साल हो चुके हैं मातृत्व वंदना योजना का पैसा नहीं मिला...
ग्राम-लफंदा, पंचायत-जतरी, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा, मध्यप्रदेश से गोलू आदिवासी बता रही हैं कि मातृत्व वंदना योजना का पैसा नहीं मिला है एक साल हो चुका है| इस संबंध में अधिकारियों के पास आवेदन कर चुके हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रही हैं कि दिये नंबरों पर बात कर योजना का लाभ दिलाने में मदद करें: संपर्क नंबर@9305645714. महिला बाल विकास अधिकारी@8602926850. (186801) (AR)
Posted on: Mar 27, 2021. Tags: JAGDISH YADAV MP PROBLEM REWA
ऐसा देश है मेरा...गीत-
ग्राम-लफंदा, पंचायत-जतरी, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा, मध्यप्रदेश से संतोष कुमार कुसवाहा एक गीत सुना रहे हैं, जिसके बोल हैं,” ऐसा देश है मेरा” | अपने गीत संदेश रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं|
Posted on: Mar 27, 2021. Tags: MP REWA SANTOSH KUSWAHA SONG
हैण्डपंप टूटा है, बनवाने के लिये आवेदन करने पर सुनवाई नहीं होती-
ग्राम-डभौरा, अम्बेडकर नगर, जिला-रीवा, मध्यप्रदेश से प्रशांत साहू बता रहे हैं, मोहल्ले का हैण्डपंप 15 दिनो से ख़राब है, जिसके कारण पानी की समस्या हो रही है| इस संबंध में सी एम हेल्पलाइन में आवेदन किया गया था लेकिन निराकरण नहीं हुआ | उनका कहना है, अधिकारी द्वारा सी एम हेल्पलाइन में जानकारी दी गयी है कि समस्या हल करा दिया गया है जबकि समस्या अभी भी बनी हुई है| हैण्डपंप टूटा हुआ है| इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: ठेकेदार@8435977660, मिस्त्री@6262482864. संपर्क नंबर@6260316920. (186539) (AR)
Posted on: Mar 23, 2021. Tags: MP PHE PRASHANT SAHU PROBLEM REWA
हैण्डपंप का पाईप ख़राब है, गंदा पानी निकलता है...
ग्राम-खजुहा कला, जिला-रीवा, मध्यप्रदेश से विजय कुमार कुसवाहा बता रहे हैं, उनके वार्ड क्रमांक 11 में हैण्डपंप का पाईप ख़राब हो गया है, जिसके लिये उन्होंने आवेदन किया है लेकिन काम नहीं हो रहा है, हैण्डपंप से गंदा पानी निकलता है पीने योग्य नहीं है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: कलेक्टर कार्यालय@07662241635, विधायक@9425185577. संपर्क नंबर@7024467792. (186297) (AR)
Posted on: Mar 23, 2021. Tags: MP PHE PROBLEAM REWA VIJAY KUMAR KUSWAHA WATER
छात्रावास नहीं खुलने से परेशान दृष्टिबाधित छात्र...
ग्राम-धुमा, पोस्ट-बगहूँ, तहसील-चुरहट, जिला-सीधी, मध्यप्रदेश से अश्वनी कुमार पटेल जो दृष्टिबाधित हैं, कक्षा 12वी के छात्र हैं, बता रहे हैं कि वे रीवा जिले में अध्यनरत हैं| उनका छात्रावास नहीं खुला है और घर से स्कूल दूर है| अभी तक उनकी पढाई नहीं हुई है| छात्रावास खुलने के लिये आदेश आ चुका है लेकिन शिक्षको का कहना है कि ये आदेश उनके लिये नहीं है आदिवासियों के लिये है| उनके परीक्षा का समय आ चुका है जिसके लिये राईटर की आवश्यकता होती है| लेकिन छात्रावास नहीं खुलने के कारण काम नहीं हो रहा है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं दिये नंबरो पर बात कर जानकारी लेकर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@9098148101. शिक्षक@9039383086. सचिव@9425185388, पूर्व प्राचार्य@9424354975. (185298)
