ओ मईया आया तुमरे द्वार हमें चछु दईयो...गीत-

ग्राम-कर्सवारा बुर्जू, पोस्ट-बरोरा, ब्लाक-बगीना, जिला-झांसी (मध्यप्रदेश) से सत्य प्रसाद यादव एक गीत सुना रहे हैं :
ओ मईया आया तुमरे द्वार हमें कछु दईयो-
हम अंधन खो गये हमें पाँव दम खो पाँव मेरे दम खो-
मै नौ दिन आयो धाम, ध्यान मोही दइयो-
हम बहरन दे दै कान हमें कछु दीयों रे...

Posted on: Jun 19, 2019. Tags: JHANSI MP SATYA PRASAD YADAV SONG VICTIMS REGISTER

वार्ड में पानी और बिजली की समस्या है, आवेदन पर कोई ध्यान नहीं देते...मदद की अपील-

शारदा पुरम, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से केशव पांडे बता रहे हैं| वार्ड क्रमांक 26 में 13-जून 2019 को सुबह से लाईट खराब है| जिसके लिये उन्होंने संबंधित अधिकारियों के पास आवेदन किया, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है| वहां पर पानी को लेकर भी यही स्थिती है| फोन करने पर अधिकारी बात नहीं करते, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : विधुत विभाग अधिकारी@9425524302. संपर्क नंबर@9425374759.

Posted on: Jun 14, 2019. Tags: KESHAV PRASAD PANDAY MP OK PROBLEM REWA SONG VICTIMS REGISTER

Impact : 40 साल से गांव में पानी की समस्या थी, अब हल हो गई है-

बिलईडांड, पंचायत-सेमरदर्री, तहसील-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से राम प्रसाद बता रहे हैं कि उनके गाँव के वार्ड क्रमांक 1 में 40 साल से पीने के पानी का बहुत समस्या थी, बरसात के दिनों में काफी परेशानी होती थी| वे नाला से पानी लाते थे| उन्होंने अधिकारियों के पास कई बार आवेदन किये| लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी| तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में 20 जून 2018 को रिकॉर्ड किया जिसके बाद 15 दिन में उनकी समस्या हल हो गई| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं| जिन्होंने उनकी मदद की| राम प्रसाद@9399103258.

Posted on: Jun 12, 2019. Tags: BILASPUR CG IMPACT STORY RAM PRASAD SONG VICTIMS REGISTER

हैण्डपंप की पाईप एक महीने से फटी हैं, पानी की समस्या होती है...मदद की अपील-

ग्राम, पोस्ट-पडरी, तहसील-सिरमौर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रमेश प्रसाद यादव बता रहे हैं| उनके घर के पास एक हैण्डपंप लगा है| जिसका पाईप एक महीने से फटी है| जिसके कारण हैण्डपंप उपयोग नहीं हो रहा है| गर्मी में इन दिनों पानी की बड़ी समस्या है| उन्होंने हैण्डपंप सुधार के लिये संबंधित अधिकारियों के पास कई बार आवेदन किया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं, कि दिये गये नंबरों पर बात कर हैण्डपंप सुधरवाने में मदद करें : मकैनिक@8818846486, संपर्क नंबर@7581013471.

Posted on: Jun 11, 2019. Tags: MP OK PROBLEM RAMESH PRASAD YADAV REWA SIRMOUR SONG VICTIMS REGISTER

गर्मी के दिनों में प्यासे को पानी पिलाना चाहिये...बुजुर्गों का कहना

ग्राम-नीलकंठपुर, पंचायत-गोरगी, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से जगदेव प्रसाद पोया बता रहे हैं, कि गर्मी के दिनों में हर गली, चौक में सभी जगह लाल घडा में पानी पिलाने वाले रहते हैं| जो अति पुन्य का काम होता है| ये सभी गांव, शहर में पिलाया जाता है| जब कोई राहगीर प्यास से विलखते हुए पानी पाता है, तो उसके मन को शांति मिलती है| प्यासे को पानी पिलाने वाले को आशीर्वाद मिलता हैं| बुजुर्गों का कहना है, ये काम कई तीर्थ यात्रा करने से जो पुन्य या फल की प्राप्ति होती है| उससे बढ़कर है | इसलिये गर्मी के दिनों में प्यासे को पानी पिलाना चाहिये|

Posted on: Jun 01, 2019. Tags: CG JAGDEV PRASAD POYA LEARNING PRATAPPUR SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »