impact : पेंशन मिलने से आर्थिक सहयोग मिला...
ग्राम-जरही, ब्लाक-पुष्पराजगढ़, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से गीता बाई बता रही हैं, उन्हें विधवा पेंशन नहीं मिल रहा था, इस संबंध में उन्होंने सचिव सरपंच के पास आवेदन किया था लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे थे, तब उन्होंने अपनी समस्या को 2 माहीने पहले सीजीनेट में रिकॉर्ड कराया, जिसके बाद उनको पेंशन मिलना शुरू हो गया है इसलिये वे मदद करने वाले सभी साथियों और अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क@7898022088.
Posted on: Feb 08, 2020. Tags: ANUPPUR BABULAL NETI IMPACT STORY MP SONG VICTIMS REGISTER
तालाब न होने गाँव में पानी की समस्या होती है...
ग्राम पंचायत-माकड़ी, जिला-कोंडगाव (छत्तीसगढ़) से चैतु राम मोरे और हेमजीत कश्यप बता रहे हैं वे गाँव के पटेल और उपसरपंच हैं उनके इलाके में पानी की समस्या है जिसके लिये तालाब की आवश्यकता है, इलाके में लगभग 90 परिवार रह रहे हैं जिनके लिये तालाब की आवश्यकता है, उनका कहना है कि मवेसियो को पानी नहीं मिल पता लोगो को नहाने, खेती करने में दिक्कत होती है, इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओ से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर गाँव में तालाब बनवाने में मदद करें : सचिव@9479150794, कलेक्टर@9399394695, रोजगार सहायक@7987013030.
Posted on: Feb 08, 2020. Tags: BABULAL NETI CG KONDAGAON PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER
धरले फरुहा अउ कुदारी रे किसान...गीत-
ग्राम-वनउसीर, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से बाबूलाल नेटी खेती किसानी पर एक गीत सुना रहे हैं:
धरले फरुहा अउ कुदारी रे किसान-
बंजर भुइंयाँ ला बनाके उपजाबो बढ़िया धान-
धरले फरुहा अउ कुदारी रे किसान-
बंजर भुइंयाँ ला बनाके उपजाबो बढ़िया धान...
Posted on: Feb 08, 2020. Tags: BABULAL NETI CG KONDAGAON SONG VICTIMS REGISTER
10 साल से गाँव मुनादी का काम कर रहे हैं खूरुराम नाग...
ग्राम पंचायत-माकड़ी, ब्लाक, जिला-कोंडागाव (छत्तीसगढ़) से खूरुराम नाग बता रहे हैं वे गाँव में कोटवार हैं, मुनादी का काम करते हैं अर्थात सूचना देने का काम करते हैं,
उनके गाँव में 4 पारा है वे सभी पारा में सूचना देते है ये सूचना सरपंच प्रसारित कराते हैं, इसके बदले में उन्हें 2500 रुपये मिलता हैं, इस तरह से वे 10 साल से सेवा दे रहे हैं, और जीवन यापन कर नाम कमा रहे हैं|
Posted on: Feb 08, 2020. Tags: BABULAL NETI CG KONDAGAON SONG STORY VICTIMS REGISTER
सीसी रोड नहीं होने से बारिश में लोगो को आने जाने में दिक्कत होती है...
ग्राम पंचायत-चांदागाँव, ब्लॉक, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से बंसी, सोनारु, सुन्दर, मन्नू, सुखराम बता रहे हैं उनके गाँव में रोड की समस्या हैं, अजय के घर से सोनारू के घर तक लगभग 1000 मीटर की दूर है, निवासी आवेदन करते हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है, लोगो को आवागमन में परेशानी होती है, बरसात के दिनों में ज़्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ता है कीचड़ हो जाता है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओ से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : भूतपूर्व सरपंच बैजनाथ पोटाई@7646915097, सचिव@7722973930, सीईओ@9425263888, कलेक्टर@9425205669. संपर्क नंबर@9098925913.
