कोरोना वायरस के कारण घर से नहीं निकल पा रहे हैं, राशन उपलब्ध कराने की अपील...
ग्राम-छिपिया, पोस्ट-कोटा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से सुकन्या देवी बता रही हैं कोरोना वायरस के कारण पूरा देश बंद है, घर से बाहर नहीं निकलना है, जिससे कोरोना वायरस से बचाव हो सके, इसी बीच लोगों को प्रतिदिन की अवश्यक चीजो नहीं मिल पा रही हैं, लोगो को राशन नहीं मिल रही हैं जिससे जीवन यापन में समस्या आ रही है इसलिये वे सीजीनेट के माध्यम से संदेस दे रही हैं कि सरकार एसी व्यवस्था करे जिससे लोगो को खाने पीने की चीजे उपलब्ध हो सकें और सभी इस समस्या के समय अपना सहयोग देश हित में कर सकें| संपर्क नंबर@8516047101.
Posted on: Mar 26, 2020. Tags: CORONA MP PROBLEM REWA SONG SUKANYA DEVI VICTIMS REGISTER
श्यामा आन बसों वृन्दावन में...गीत-
डोंगर कॉलोनी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से संगीता देवी एक भजन सुना रही हैं:
श्यामा आन बसों वृन्दावन में-
मेरी उम्र बीत गयी गोकुल में-
श्यामा रस्ते में बाग बना जाना-
फुल बीनुगी तेरी माला के लिए-
तेरी बाट निहारूं कुंजन में-
मेरी उम्र बीत गयी गोकुल में-
श्यामा रस्ते में कुआ खुदवा जाना-
मैं तो नीर भरुंगी तेरे लिए...
Posted on: Mar 25, 2020. Tags: CG MP REWA SANGEETA DEVI SONG VICTIMS REGISTER
हमको नीक लगय सिया राम...गीत-
डोंगर कॉलोनी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से संगीता देवी एक गीत सुना रही हैं:
चित्रकूट है आश्रम धाम-
हमको नीक लगय सिया राम-
चित्रकूट में सधुवा बहुत हैं-
धूम जलय दिन रात-
हमको नीक लगय सियाराम-
चित्रकूट में सखियां बहुत हैं-
झुण्ड चलय हजार हमको नीक लगय सियाराम...
Posted on: Mar 25, 2020. Tags: MP REWA SANGEETA DEVI SONG VICTIMS REGISTER
स्वर की देवी माँ मुझे वरदान दे...गीत-
ग्राम-नागरवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से अर्चना देवी एक गीत सुना रही हैं:
झंडा तिरंगा मेरा शान है-
यह मेरे भारत का निशान है-
जब इस देश में झंडे को लहराये थे-
सारी दुनिया हर्ष मनाई थी-
नमो से भारती का शान है-
झंडा तिरंगा मेरा शान है-
यह मेरे भारत का निशान है...
Posted on: Mar 24, 2020. Tags: MP REWA SANGEETA DEVI SONG VICTIMS REGISTER
रामो वनो को जाता री माता...भजन गीत-
ग्राम-नोनारी, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रेनू देवी एक गीत सुना रही हैं:
रामो वनो को जाता री माता-
लेले री मईया वस्त्र आभूषण-
चरणों में शीश नवाता री माता-
रामो वनो को भईया लखन वनो को-
सीता संग में जातरी माता-
वृंदावन में तो मईया शेर मिलेंगे-
काल सभी को खाता री माता...
