सावन महीने में अमावस्या के दिन त्यौहार के रूप में घर, गली आदि सभी जगह की सफाई की जाती है...
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडियारी बता रहे हैं, सावन महीने के अमावस्या के दिन घर, गली सभी जगह की साफ सफाई की जाती है, देवी देवताओं की पूजा कर मनौती करते हैं, आज के दिन पौधे लगाने चाहिए, उनके गांव में इस त्योहार को विशेष रूप से मनाया जाता है, लोग पूजा स्थल पर पूजा करते और नारियल प्रसाद, मदार, बेल पत्ती अदि चढ़ाते है, उनकी मान्यता है कि इस प्रकार कार्य करने से देवी देवता और प्रकृति खुश रहती है |इस तरह के त्यौहारों का न सिर्फ धार्मिक बल्कि प्राकृतिक महत्त्व भी है जिसको हमें समझना चाहिए और इस तरह की स्वस्थ परम्पराओं को समझ बनाकर औरो को समझाना चाहिए जिससे यह त्यौहार और अधिक मनाया जाए
Posted on: Aug 13, 2018. Tags: CULTURE KANHIYALAL PADIYARI RAIGARH CHHATTISGARH SONG VICTIMS REGISTER
मुंगेली के पास स्थित ऐतिहासिक राम जानकी मंदिर में रावण और खजुराहो की तरह की मूर्तियां हैं...
सेतगंगा, जिला-मुंगेली (छत्तीसगढ़) से रमाकांत सोनी बता रहे हैं, जिला मुख्यालय से 16 किलोमीटर दूर टेसो नदी के तट पर स्थित एक ऐतिहासिक राम जानकी मंदिर है, जिनकी तीन विशेषताएं हैं, पहला मंदिर के समीप नर्मदा कुण्ड है, जिसका जल अमरकंटक के नर्मदा कुण्ड के सामान शीतल है, जिस वजह से उसका नाम सेतगंगा पड़ा, दूसरी विशेषता यह है कि मंदिर की बाहरी दीवारो पर खजुराहो की तरह मूर्तियां बनी हुई हैं, और अन्दर की दीवारो पर भगवान गणेश और अनेक देवी देवताओ की मूर्तियाँ काले ग्रेनाईट पत्थरों पर निर्मित हैं, तीसरी विशेषता यह है कि मुख्य द्वार के ऊपर रावण की मूर्ति स्थापित है, मांघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर वहां तीन दिवसीय मेले का आयोजन होता है जिसमे बड़ी संख्या में लोग आते हैं, और कुण्ड में स्नान कर देवी-देवताओं से मन्नते मंगाते हैं |
Posted on: Aug 13, 2018. Tags: CULTURE MUNGELI CHHATTISGARH RAMAKANT SONI SONG VICTIMS REGISTER
आइये इस बारिश हम सब 5-5 पेड़ लगाएं, स्वच्छ हवा के लिए पेड़-पौधे लगाना अति आवश्यक है...
ग्राम-राजापुर, पोस्ट-लड्वारी, जिला-टीकमगढ (मध्यप्रदेश) से मनोज कुमार कुशवाहा बता रहे हैं कि इस समय बरसात का मौसम है, लेकिन आज भी देश के कई राज्यों में पीने के लिए पानी नहीं है| उसका मुख्य कारण वन की कमी है, क्योंकि आजकल वहां पर वन सम्पदा अधिक नहीं है| वहां के लोगो ने पेड़ पौधो को नष्ट कर दिया है, मातृभूमि को बंजर बना दिया है| क्यों न अपनी मातृभूमि की सेवा सभी श्रोता 5-5 पेड़ लगाकर करें | इसलिए पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए पेड़-पौधे अति आवश्यक है, हमें अधिक से अधिक पौधे लगाना चाहिए जिससे शुद्ध वायु वातावरण में रहे जिससे हमारे वातावरण में किसी तरह से कोई प्रभाव न हो| मनोज कुमार@9752312263.
Posted on: Aug 09, 2018. Tags: CULTURE MANOJ KUMAR KUSHWAH SONG TIKAMGARH VICTIMS REGISTER
पईंया पखारो तोला पहनाओं हार, ये मोर भारत भुईंया के माटी ला बंदो तोला बारंबार...गीत-
ग्राम-सरईमाल, जिला-डिंडौरी (मध्यप्रदेश) से संतोष कुमार अहिरवार एक देशभक्ति गीत सुना रहे हैं :
पईंया पखारो तोला पहनाओं हार-
ये मोर भारत भुईंया के माटी ला बंदो तोला बारंबार-
तोर कोरा मा देवी देवता ये दुनिया के डेरा-
ये दुनिया के डेरा ओ माता, ये दुनिया के डेरा-
तोर कोरा मा जीव-जंतु अउ ये दुनिया के डेरा-
माथ नवाओं तोला पहनाओ हार, मोर भारत भुईंया के माटी ला बंदो तोला बारंबार...
Posted on: Aug 06, 2018. Tags: CULTURE DINDORI MP SANTOSH AHIRWAR SONG VICTIMS REGISTER
एक दल रेंगे हांथी और घोड़ा एक दल रेंगे ऊंट...शादी गीत-
ग्राम-तरहुल, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से ज्योति कुरटिया एक शादी गीत सुना रही हैं:
एक दल रेंगे हांथी और घोड़ा, एक दल रेंगे ऊंट गा भईया एक दल रेंगे ऊंट-
घोड़वा मा नाचे गणेश कुमारी, चमके चारो खूंट गा भईया चमके चारों खूंट-
चाँदी, चाँदी के खंभा गड़े हे, सोना के लगे केंवार गा भईया-
हीरा-मोती के झूला गड़े है, झूले यशोदा के लाल गा भईया-
झूले यशोदा के लाल...
