गाँव में बिजली के लिए आवेदन करते हैं, अधिकारी ध्यान नहीं...मदद की अपील-

ग्राम-एर्रगुनट, पंचायत-उप्पुसाका, तहसील-पिनपाका, जिला-भद्राद्री कोठागुडम (तेलंगाना) से बडिसा चंदु बता रहे हैं| वे 20 सालों से रह रहे हैं| लेकिन गाँव में बिजली नहीं है| जिसके कारण बहुत परेशानी होती है| समस्या के निराकरण के लिये उन्होंने अधिकारियों के पास आवेदन दिया| लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हो रही है|इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| दिये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : सरपंच@9553349285, PO@9490157005. संपर्क नंबर@7893778321.

Posted on: Sep 05, 2019. Tags: BHADRADI KOTHAGUDEM NARENDRA PROBLEM TELANGANA

चिड़िया की पुकार...कविता-

IIIT नया रायपुर (छत्तीसगढ़) से राजेंद्र कोरेटी एक कविता सुना रहे हैं :
देख रही है बैठी चिड़िया, कैसे अब रह पायेंगे-
काट रहे सब पेड़ों को तो, कैसे भोजन खायेंगे-
नही रही रही हरियाली अब तो, केवल ठूंठ सहारा है-
भूख प्यास में तड़प रहे हम, कोई नही हमारा है-
काट दिये सब पेड़ों को तो, कैसे नीद बनायेंगे-
उजड़ गया है घर भी अपना, बच्चे कहां सुलायेंगे-
छेड़ रहे प्रकृति को मानव, बाद बहुत पछतायेंगे-
तड़प तड़प कर भूख प्यासे, माटी में मिल जायेंगे-
चीं चीं चीं चीं बच्चे रोते, कैसे उसे मनायेंगे-
गर्मी हो या ठंडी साथी, कैसे उसे बचायेंगे...

Posted on: Sep 04, 2019. Tags: CG POEM RAIPUR RAJENDRA KORETI SONG VICTIMS REGISTER

भूमि पट्टा के लिये आवेदन करते हैं, लेकिन सुनवाई नहीं होती है...मदद की अपील-

ग्राम-सिंगारम, पंचायत-मोसलिमडूगु, तहसील-भुर्गमपाड, जिला-भद्रादी कोठागूडम (तेलंगाना) से करका रामुल बता रहे हैं| वे 50 सालों से वहां रह रहे हैं, लेकिन अभी तक जमीन का पट्टा नहीं मिला है| तहसीलदार के पास कई बार समस्या को लेकर आवेदन किये हैं| लेकिन सुनवाई नहीं हो रही हैं| इसीलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं| कि दिये गये नंबरों पर तहसीलदार से बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें : तहसीलदार@9701346978. संपर्क नंबर@7893778321.

Posted on: Sep 04, 2019. Tags: NARENDRA PODIYAM PROBELM TELANGANA

पक्की सड़क नहीं होने से रास्ते में कीचड़ होता है, कृपया बनवाने में मदद करें-

ग्राम-तुम्मागुडा, पंचायत-चंदुरगुडा, तहसील-कोंटा, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से सोडी कोसा बता रहे हैं| गाँव में रोड नहीं बना है| जिसके कारण बारिश में कीचड़ हो जाता है| आने जाने में लोगो को दिक्कत होती है| उन्होंने गाँव में सड़क बनाने के लिये अधिकारियों के पास कई बार आवेदन किया| लेकिन सुनावाई नहीं हो रही है| इसीलिये वे सीजीनेट साथियों से अपील कर रहे हैं| कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकारण कराने में मदद करें: कलेक्टर@9407775757. संपर्क नंबर@8179576183.

Posted on: Sep 03, 2019. Tags: CG PODIYAM NARENDRA PROBELM SUKAMA

घर समस्या के लिये आवेदन पत्र दिये गये है...ध्यान नहीं...मदद की अपील करे-

ग्राम-रामापुरम, पंचायत-मुसलामडुगु,तहसील-भूर्गमपाड, जिला-भद्राद्रीकोठगुडम (तेलंगाना) से गोब्बिली ईश्वरी बता रहे है कि, हम यहाँ 30 सालों से रह रहे हैं|हम कूली काम करके जिन्दा रहे हैं|हमको अच्छावाले घरों नहीं है|इस समस्या के समाधान के लिये अधिकारियों के पास आवेदन पत्र दिया था, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुआ है|इस नंबर पर फ़ोन कर के मदद की अपील करे | सरपंच@ 8897791529 धन्यवाद...|

Posted on: Sep 03, 2019. Tags: BHADRADI KOTHAGUDEM NARENDRA PROBLEM RAMAPURAM TELANGANA

« View Newer Reports

View Older Reports »