जन प्रतिनिधियों से अपील : देश को महामारी से बचाने में आर्थिक सहयोग करें...
आज देश में कोरोना वायरस फैल रहा लोग परेशान हैं, देश में लॉक डाउन लगा है, इस परिस्थिती में वे देश उन जन प्रतिनिधियों से जिन्हें जनता चुनती है उनसे निवेदन कर रहे हैं कि वे देश को आर्थिक सहायता करें जिससे इस वायरस से लड़ने में मदद हो सके| देश में 545 साँसद, 245 राज्यसभा सांसद, 4120 विधायक हैं कुल मिलाकर 4910 जनप्रतिनिधि हैं यदि वे सभी 5 – 5 लाख रुपये देते हैं तो 2,45,50,00,000 रुपये (2 अरब 45 करोड़ 50 लाख) रुपये इकट्ठे हो सकते हैं, जिससे देश को मदद मिल सकती है, इस राशि को उस ग्रामीण आंचल में स्वास्थ्य के लिये खर्च की जाये जहाँ लोग कोरोना के डर से पैदल घर को वापस हो रहे हैं उन्हें सुरक्षित घर तक पहुँचाने के लिये, भोजन व्यवस्था के लिये, जनता इन प्रतिनिधियों को चुनती है इसलिये सभी जन प्रतिनिधियों से निवेदन है कि इसे मौके पर अपना सहयोग करें जिससे देश को इस महामारी से बचाया जा सकें| जदिश@7697448583.
Posted on: Mar 30, 2020. Tags: APPEAL CORONA JAGDISH YADAV MP REWA SONG VICTIMS REGISTER
नन्हा एक बीज बोदें वही वृक्ष बन जायेगा...प्रेरणा गीत
जिला-शहडोल (मध्यप्रदेश) से गोलू नापित एक प्रेरणा गीत सुना रहे हैं:
नन्हा एक बीज बोदें हम-
वही वृक्ष बन जायेगा-
छोटा सा हम दीप जला दें-
अंधकार मिट जायेगा-
नन्हा एक बीज बोदें हम-
वही वृक्ष बन जायेगा...
Posted on: Mar 19, 2020. Tags: GOLU NAPIT MP SHAHDOL SONG VICTIMS REGISTER
Impact : हैण्डपंप बन जाने से पानी मिलने लगा है...
ग्राम पंचायत-तुरठा, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से राजबती पोटाई बता रही हैं, आंगनवाड़ी के सामने एक हैण्डपंप है जो 6 माह से खराब था जिससे बच्चो को पानी की दिक्कत होती थी, स्कूल से पानी लाना पड़ता था, उन्होंने हैण्डपंप सुधार के लिये ग्राम पंचायत में आवेदन दिया था लेकिन समस्या का निराकरण नहीं हो रहा था तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया जिसके बाद सीजीनेट के श्रोताओं के मदद से कर्मचारी इस समस्या को ठीक करवा दिये हैं इसलिये वे मदद करने वाले श्रोताओं और विभागीय अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं : संपर्क नंबर@7587003130.
Posted on: Mar 03, 2020. Tags: CG IMPACT NARAYANAPUR RAJBATI POTAI SONG VICTIMS REGISTER
कर चले हम फ़िदा जानो तन साथियों...देश भक्ति गीत
ग्राम-गढ़वई,जिला रीवा (मध्यप्रदेश ) से कंचन प्रजापति एक देश भक्ति गीत सुना रही हैं:
कर चले हम फ़िदा जानो तन साथियों-
अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों-
साँस थमती गई नब्ज जमती गई-
फिर भी बढ़ते कदम को न रुकने दिया-
कट गये सर हमारे तो कुछ गम नही-
सर हिमालय का हमने न झुकने दिया-
मरते-मरते रहा बाग पन साथियों-
कर चले हम फ़िदा जानो तन साथियों...
Posted on: Mar 01, 2020. Tags: KANCHAN PRAJAPATI MP REWA SONG VICTIMS REGISTER
गाँव में पंचायत भवन नहीं हैं बनवाने में मदद करें...
ग्राम-आदनार, जिला-कोंडागांव (छत्तीसगढ़) से मनीराम कोर्राम, नीलकंठ, कपिल देव बता रहे हैं, उनके गांव में पंचायत भवन नहीं है जिसके कारण वे पेड़ के नीचे पंचायत लगाते हैं, पहले भवन था लेकिन उसे तोड़ दिया गया जिसके कारण दिक्कत होती है, उन्होंने इसके लिये आवेदन किया लेकिन उस पर काम नहीं हो रहा है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें: संपर्क नंबर/ कपिल देव@7745973017. कलेक्टर@9425598888, SDM@8827662723, ब्लाक CEO@7247497636, सचिव@9111193351.
