ये दीवारों की मिलकर रोना अच्छा लगता है...गजल

राघव, जिला-उमरिया, (मध्यप्रदेश) से एक गजल सुना रहे हैं:
ये दीवारों की मिलकर रोना अच्छा लगता है-
हम भी पागल हो जायेंगे एसे लगता है-
दुनिया याद भरे के हमशे मिलने आते हैं-
शाम ढले मेले आते हैं-
ये दीवारों की मिलकर रोना अच्छा लगता है...

Posted on: May 09, 2022. Tags: GAJAL MP UMARIYA

गांव में सीसी रोड कि बहुत समस्या है, बरसात के दिनों में आने जाने में बहुत समस्या होती है

ग्राम पंचायत-लालागुडा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सुनील कुमार पटेल बता रहें है कि उनके गांव में सीसी रोड कि बहुत समस्या है, बरसात के दिनों में आने जाने में बहुत समस्या होती है | इसके लिए उन्होंने सचिव-सरपंच को शिकायत कियें है लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई, इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके सीसी रोड बनवाने में मदद करें: कलेक्टर@8488596694, सरपंच@7587076842, CEO@9406016762.

Posted on: May 07, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR PROBLEM CG KUMAR ROAD SUNIL

पीड़ितों का रजिस्टर: हमारें नाम से गाँव में जमीन था, गाँव वाले ने नक्सलियों का आरोप लगा... कर भगा दिये

ग्राम-गुडरीपारा, नारायणपुर, जिला-नारायणपुर,बस्तर(छत्तीसगढ़) से रामकुमार यादव जी अपनी कहानी बता रही हैं, मेरे पिछले गाँव में हम हमारी जमीन थी उसमें गाँव वालों ने कब्जा कर लिए और जब उनका विरोध किए तो नक्सलीयों से शिकायत कर दी| नक्सलियों ने डराकार हमारी जमीन ले ली और गाँव से भगा दिया|गाँव वालों ने मेरे पापा को भी मार दिया| हमे भी सरकारी योजनाओं का लाभ मिले यही हमारी मांग है|

Posted on: Mar 30, 2022. Tags: CG DISPLACED MAOIST NARAYANPUR RAMKUMAR VICTIM YADAV

भारत में फिर से आ जा गिरधर उठाने वाले. . . भजन

उत्तरप्रदेस बदोऊ से,अजय कुमार जी भजन सुन रहे हैं-
भारत में फिर से आ जा गिरधर उठाने वाले,सोता को फिर जागा जा गीता के गाने वाले
भारत में फिर से आ जा
नरसिंह रूप धर के मारा जो धारा, हिरणाक्ष हिरण कश्यप नाखून से संहार
झ्लक फिर दिखा जा बिगड़ी बनाने वाले
श्री राम रूप धरके रावण को तू संहारे, बाण फिर चला जा खलल मिठाने वाले
सोता को फिर जग जा गीता को गाने वाले ||@ 8127593991.

Posted on: Mar 19, 2022. Tags: AJAY BADOU KUMAR PSALM UP

सीजी नेट के श्रोताओं से अपील है संगीत के सफर में मेरा साथ दें-

जिला-कनौज, (उत्तरप्रदेश) से पवन कुमार शाक्य जी सीजीनेट के श्रोताओं को बता रहे हैं वे दृष्टिबाधित हैं और इन्होंने परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नही होने के कारण 12 वीं के बाद कॉलेज ना जाकर सिर्फ म्यूजिक की पढाई की| म्यूजिक ही इनकी सबकुछ है ये स्वंय गाते और बजाते हैं| उनका कहना है की ये बहुत अच्छा गाते हैं और इसी फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं| इसके ऐसे म्यूजिक क्लास की तलाश कर रहे है| जो पूरी तरह निशुल्क हो| सीजी नेट के सुनने वाले तमाम श्रोताओं से अपील कर रहे है| इनकी इस कार्य को सफल बनाने में आप सब सहयोग करें| अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें| संपर्क नंबर@8527915150.

Posted on: Mar 16, 2022. Tags: CARRIAR KANNOUJ PAWANKUMAR SHAKYA PROBLEM UP

« View Newer Reports

View Older Reports »