Impact: 2 माह का राशन नहीं मिला था, सीजीनेट में रिकॉर्ड करने के बाद अब मिल गया है...

ग्राम-सोनपुर, तहसील-धरमजयगढ़, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से पार्वती मांझी पति मंकू राम बता रही हैं, उन्हें 2 माह का राशन नहीं मिला था, परिवार में 2 सदस्य हैं, एसी ही समस्या चंद्रवती पति दयाराम की है उनके परिवार में 4 सदस्य हैं 2 माह का राशन नहीं मिला है, इस समस्या से जुडी सूची में सन्बती पति सुकरु, जुगनी पति कावरू, पनियासो पति रामसाय, सुंदरवती पति कमलसाय के नाम शामिल है, सभी का कहना है कि उन्हें दो माह का राशन नहीं मिला है, सभी के पास राशन कार्ड हैं, अधिकारी आज कल बोल कर टाल मटोल कर रहे हैं, इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील किया| अपील करने के कुछ दिनों बाद उन्हें राशन मिल गया है,अब वे सभी खुश हैं और सीजीनेट और सम्बंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं: नंबर@9340023191.

Posted on: May 12, 2020. Tags: CG IMPACT PDS RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER

लॉकडाउन के कारण लोगो को खाने की समस्या है और 2 माह से अधिकारी राशन देने में आज कल कर रहे हैं...

ग्राम-सोनपुर, तहसील-धरमजयगढ़, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से पार्वती मांझी पति मंकू राम बता रही हैं, उन्हें 2 माह का राशन नहीं मिला है, परिवार में 2 सदस्य हैं, एसी ही समस्या चंद्रवती पति दयाराम की है उनके परिवार में 4 सदस्य हैं 2 माह का राशन नहीं मिला है, इस समस्या से जुडी सूची में सन्बती पति सुकरु, जुगनी पति कावरू, पनियासो पति रामसाय, सुंदरवती पति कमलसाय के नाम शामिल है, सभी का कहना है कि उन्हें दो माह का राशन नहीं मिला है, सभी के पास राशन कार्ड हैं, अधिकारी आज कल बोल कर टाल मटोल कर रहे हैं, इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर राशन दिलाने में मदद करें: संपर्क नंबर@9340023191. खाद्य विभाग अधिकारी@6261494293. सचिव@7067345520, 6265001261. (165692)

Posted on: Apr 26, 2020. Tags: CG CORONA PROBLEM MANSAI EKKA RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER

लॉकडाउन के कारण रायगढ़ में फंसे हैं, कृपया मदद करें-

रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से मोहम्मद सैवुद्दीन बता रहे हैं कि वे जमशेदपुर झारखण्ड के निवासी हैं और वे लॉकडाउन में फंसे हैं, उन्हें खाने की समस्या हो रही है, साथ में 20 लोग हैं, वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर खाने की व्यवस्था कराने में मदद करें, साथ ही उन्होंने बताया लॉकडाउन में घर में भी परेशानियां है, इसलिये वे सीजीनेट के माध्यम से सभी को घर पहुँचाने की बात सरकार तक पहुँचाने की अपील कर रहे हैं:  संपर्क नंबर@7209519688. (165261)

Posted on: Apr 20, 2020. Tags: CG CORONA PROBLEM DHIRAJ YADUVANSI RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER

सबसे सुन्दर देश हमारा...कविता-

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक कविता सुना रहे हैं:
सबसे सुन्दर देश हमारा-
उसके गोद में ऊँची ऊँची पहाड़ पर्वत-
इसकी पाँव पखारता प्रशांत हिन्द अरब सागर-
कल कल, कल कल नदिया बहती-
गंगा जमुना सरस्वती-
झरना कल कल नाद कर रही...

Posted on: Apr 20, 2020. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER

लेके बरखा बहिनी ला बादर भईया आवाथे...कविता-

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी शंभूनाथ शर्मा की एक कविता सुना रहे हैं:
लेके बरखा बहिनी ला बादर भईया आवाथे-
रही रही के गर्जत घुमरत-
बिजली ला चमकावाथे-
सनन सनन झोका झूल झूल-
सर ला कैसन झुकथे-
झिंगरा बाबा पीपी पीपी मोहरी ला फुकठे...

Posted on: Apr 19, 2020. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »