Impact : सीजीनेट में संदेश रिकॉर्ड करने के बाद हैण्डपंप सुधार दिया गया है...
ग्राम-किलेपाल 3 ब्लॉक-बास्तानार, जिला-बस्तर छत्तीसगढ़ से बलीराम कश्यप बता रहे है कि उनके गाँव का हैण्डपंप खराब था उसके लिये उन्होंने सीजीनेट स्वर में एक संदेश रिकॉर्ड करने के बाद सीजीनेट के साथियों की मदद से एक महीना पहले हैण्डपंप को सुधार दिया गया है सब लोग खुश है | इसलिये साथी सीजीनेट के साथियों को और अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने उनकी मदद की | संपर्क@6266882999.
Posted on: Oct 01, 2021. Tags: BALIRAM KASHYAP BASTANAR BASTAR IMPACT HANDPUMP KILEPAL
IMPACT: समस्या रिकार्ड करने के 1 सप्ताह बाद पानी का मोटर सुधार दिया गया, धन्यवाद...
ग्राम पंचायत-अल्वा, ब्लॉक-दर्भा, जिला-बस्तर, छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी कश्यप बता रही हैं कि उनके गांव में पानी की समस्या थी। मोटर पिछले डेढ़ साल से बंद पड़ा हुआ था। उन्होंने सीजीनेट में अपनी समस्या बताते हुए एक सप्ताह पहले संदेश रिकार्ड किया था और 2 दिन पहले ग्राम सभा द्वारा मोटर सुधार दिया गया है और गांव के निवासियों के पानी की समस्या हाल कर दी गई है। सुधार करवाने में मदद करने के लिए वे सरपंच व सीजीनेट को धन्यवाद दे रही हैं। संपर्क नंबर@6260420705.
Posted on: Oct 01, 2021. Tags: ALWA BASTAR CG DARBHA IMPACT MOTOR WATER
Impact : सीजीनेट में संदेश रिकॉर्ड करने के बाद हैण्डपंप बन गया है...
रतिराम पोडयामी, पंचायत सावंगेल, ब्लॉक-बास्तानार, जिला-बस्तर छत्तीसगढ़ से बता रहे है कि वार्ड क्रमांक 11 का हैण्डपंप 2 महीने से खराब था उसके लिये कई बार शिकायत भी किये थे लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे थे तो उन्होंने सीजीनेट स्वर में संदेश रिकॉर्ड किये संदेश रिकॉर्ड करने के बाद सीजीनेट के साथियों की मदद से हैण्डपंप बन गया है | इसलिये साथी सीजीनेट के सभी साथियों और अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने उनकी मदद की | संपर्क नंबर@7587057506.
Posted on: Sep 19, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG HANDPUMP IMPACT RATIRAM PODIYAMI
IMPACT: सीजीनेट मे संदेश रिकार्ड करने के बाद समस्या दूर हुई, धन्यवाद,
ग्राम पंचायत -बीजापुर, जिला -सफनम ( मध्य प्रदेश)से अजेय कुमार कोल बता रहे हैं,राशन की समस्या थी,6 सदस्य का 5 किलो.मिलता था,काफी परेशान थे,चार बार नाम जुड़ने के लिए गए पर हो नही पाया दो महीना पहले रिकॉर्ड किए तो अभी 30 किलो .चावल मिलती हैं,अभी खुश हैं,सीजीनेट साथियों को एवं अधिकारी जन को, धन्यवाद.संपर्क नंबर -8850628467.
Posted on: Sep 18, 2021. Tags: AJEY BEEJAPUR IMPACT. KOL MADHYAPRADESH SAFNAM
IMPACT: संदेश रिकार्ड करने के एक महीने बाद हैंडपंप की समस्या दूर हो गई, धन्यवाद...
ग्राम पंचायत- ककनार, ब्लाक-लोंहड़ीगुडा, जिला- बस्तर (छतीसगढ़) से बुधराम कश्यप बता रहे हैं कि उनके गांव का हैंडपंप मई-जून में खराब हो गया था। जून महीने में उन्होंने सीजीनेट में संदेश रिकार्ड किया था और जुलाई में उनके गांव के हैंडपंप को सुधारा गया। वे सीजीनेट के सभी साथियों एवं अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं। संपर्क नंबर-9479075366.
