IMPACT: संदेश रिकार्ड करने के एक महीने बाद हैंडपंप की समस्या दूर हो गई, धन्यवाद...

ग्राम पंचायत- ककनार, ब्लाक-लोंहड़ीगुडा, जिला- बस्तर (छतीसगढ़) से बुधराम कश्यप बता रहे हैं कि उनके गांव का हैंडपंप मई-जून में खराब हो गया था। जून महीने में उन्होंने सीजीनेट में संदेश रिकार्ड किया था और जुलाई में उनके गांव के हैंडपंप को सुधारा गया। वे सीजीनेट के सभी साथियों एवं अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं। संपर्क नंबर-9479075366.

Posted on: Sep 17, 2021. Tags: BUDHRAM KASHYAP HANDPUMP IMPACT KAKNAR LOHANDIGUDA WATER