सेरसा के खुटी डाटी आलू तरकारी हाय रे...सरगुजिहा शादी गीत
केनापारा, पंचायत-लांजित, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सोन्हारो बाई सरगुजिया भाषा में एक शादी गीत सुना रही हैं :
सेरसा के खुटी डाटी आलू तरकारी हाय रे-
बिछिया कर भारी हो धीरे चल धीरे-
ये दो संगी हल रे, धीरे चल धीरे-
ये सेरसा के खुटी डाटी आलू तरकारी हाय रे-
पैर एकर भारी हो धीरे चल धीरे...
Posted on: May 02, 2018. Tags: AMAR MARAVI SONG VICTIMS REGISTER
राम बर रामायण लाने लछुमन बर पतरा...सुगा गीत
ग्राम-केनापारा, पंचायत-लांजित, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सोन्हारो बाई एक सुगा गीत सुना रहे हैं :
राम बार रामायन लाने लक्षुमन बर पतरा-
सीता जी बर लुगा लेहे, अची धरे अचरा ला-
रमे हो सुगा, अची धरे आचार ला-
अची धरे आचार ला-
घाड़ा घडईता मुहड़ा सकेता भाभी कर पेट भतीजा गढ़ी दे-
रमेहो हो सुगा भाभी कर पेट भतीजा गढ़ी दे...
Posted on: May 02, 2018. Tags: AMAR MARAVI SONG VICTIMS REGISTER
हमारे पारा में तीन हैन्डपम्प है, तीनों ख़राब है, शिकायत करने पर भी कोई नहीं सुन रहा है...
कुठेन पारा, ग्राम-दूरती, ब्लॉक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर, (छत्तीसगढ़) से आदिकुवारी और बुधियारो बाई पानी की समस्या के बारे में बता रही है. कुठेन पारा के वार्ड 2, में लगभग 35 परिवार है, जनसंख्या करीबन 250 है. पानी की बहुत समस्या है, कुठेन पारा में 3, हैन्डपम्प है, तीनो ख़राब है, जिसके चलते लगभग किलोमीटर दूर से पानी लेकर आना पड़ता है.पंचायत में शिकायत भी किया है, किन्तु अभी तक पानी का कोई व्यवस्था नही किया है| इसीलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील कर रहे है कि खराब हैन्डपम्प बनवाने में मदद करे. कृपया इन नम्बरों पर फोन करे: P.H.E@7697747447. ग्रामीण@7354348634.
Posted on: Apr 25, 2018. Tags: AMAR MARAVI SONG VICTIMS REGISTER
हुआ सबेरा चिड़िया बोली...बाल कविता
बगीचा पारा, ग्राम-परमेश्वरपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से आंगनवाडी के बच्चे शशिकला, संगीता और अंजू एक बाल कविता सुना रहे है:
हुआ सबेरा चिड़िया बोली-
बच्चो ने तब आँखे खोली-
अच्छी बच्ची मंजन करती-
मंजन करके कुल्ला करती-
कुल्ला करके मुंह को धोते-
मुंह को धोकर रोज नहाते-
रोज नहाकर खाना खाते-
खाना खाकर पढने जाती...
Posted on: Apr 25, 2018. Tags: AMAR MARAVI SONG VICTIMS REGISTER
आओ जिंदगी को उन्नति दें, शान्ति दें...युवा गीत
ग्राम पंचायत- झल्पी, जिला- बलरामपुर, छत्तीसगढ़ से अमरदीप गुप्ता एक युवा गीत प्रस्तुत कर रहे हैं:
आओ जिंदगी को उन्नति दें, शान्ति दें-
आओ जिंदगी को हम नई जिंदगी दें-
आओ सजाएं देश विशाल, आओ चलें हम लेके मशाल-
आओ हर नगर को हर किसी को दोस्ती दें-
आओ प्यार बाँटें हर किसी को दोस्ती दें-
आओ मिटा दें जुल्म की रात, आओ सुना दें प्यार की बात-
आओ जो दुखी है उसी दिल को हम ख़ुशी दें-
आओ फूल बनकर इस चमन को ताजगी दें-
आओ जिंदगी को हम उन्नति दें...




