हमारा गाँव अभी तक राजस्व ग्राम नहीं हुआ है जिसके कारण लोगों को बहुत परेशानी होती है...

ग्राम हारेगुडा-ग्राम पंचायत ढोडराज-तालुका-भामरागड, जिला-गडचिरोली (महाराष्ट्र) से रामेश पुंगाटी, राजू पुंगाटी बता रहे है कि उनके गाँव में अभी तक राजस्व ग्राम नहीं हुआ है |जब भी हमारे गाँव में कोई शासन का योजना आता है तो दूसरे पंचायत से पैसा सेक्सन होता है जिसके कारण लोंगो को बहुत परेशानी होता है इसके लिए यहाँ के लोग ग्राम सभा और कलेक्टर आफिस में कई बार आवेदन लगाया है पर कोई सुनवाई नहीं हुआ इसलिए सीजीनेट सुनने वाले श्रोताओं से अपील करते है कि अधिकारीयों से बात करके इनके गाँव को राजस्व ग्राम बनवाने में मदद करें ताकि शासन के योजनाओं का लाभ उठा सकें संपर्क नम्बर@7588717153 (168484)

Posted on: May 29, 2020. Tags: RAMESH PUNGATI RAJUPUNGATI BHAMRAGAD GADCHIROLI MH STORY

आठ लोग हैं चेन्नै में काम करने आए थे, कंपनी सोमवार को कमरे से निकाल देगा, घर कैसे जाएं...

PH रोड, वेलन नगर, कुरूकुपेटा पिन कोड नंबर 600021, चेन्नई तमिलनाडु से शिवलाल बता रहे हैं कि सात से आठ लोग हैं चेन्नै में काम करने गए थे लॉक डाउन के कारण फंसे हुई हैं| कंपनी बंद, सोमवार को सामान भी रूम से निकाल देगा खाने की दिक्कत हो रही है ,घर जाना चाहते हैं वे गोवर्धनपुर, पोस्ट सुलसुली वाड्रफनगर बलरामपुर जिला, छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं जाने की व्यवस्था कैसे करें समझ नहीं आ रहा क्या करना वे इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं संपर्क नंबर @9981137844. (168048)

Posted on: May 29, 2020. Tags: BALRAMPUR CG CHENNAI CORONA PROBLEM SHIVLAL SONG TN VICTIMS REGISTER

सिंगर दिप्तु दाई सिंगर मदार इद भूमि मावा सिंगर दिप्तु दाई ..माडिया गीत

नगर पंचायत-भामरागड जिला-गडचिरोली (महाराष्ट्र) से सपना रामटेके एक गीत सुना रही है:
सिंगर दिप्तु दाई सिंगर मदार इद भूमि मावा सिंगर दिप्तु दाई-
सिंगर मन्ता ईद भूमि मावा,याया-बाबा,दादा-दीदी सांगेन मन्दाकाड रोय-
सिंगर दिप्तु सिंगर मनता ईद भूमि मावा पिसना इंजिन पुड़तामाकून-
ईद भूमता माकून लोप्पा सांगेन पिस्कड़ रोय सांगेन पिस्कड़ रोय-
भूमि मावा गेडा मावा मट्टा मावा गुट्टा रोय-
ईद राजेन मावा सिंगर दिप्तु दाई सिंगर मनता आ-
ईद भूमि मावा ईद भूमि मावा...

Posted on: May 28, 2020. Tags: GADCHIROLI MH MADIA RAMTEKE BHAMRAGAD SAPNA SONG

किसान सम्मान निधि योजना के लिये आवेदन देते हैं लेकिन सुनवाई नहीं होती...

ग्राम-झाकुरदा, पंचायत-लटियहा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से राम प्रसाद बता रहे हैं कि उन्हें किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं मिला हैं, उन्होंने इस संबंध में अधिकारियों के पास आवेदन दिया है, लेकिन कारवाही नहीं हुई है, लॉकडाउन में खाने की भी समस्या है इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से निवेदन कर रहे हैं अधिकारी से संपर्क कर राशन दिलाने और किसान सम्मान निधि योजना में नाम जुड़ाने में मदद करें : संपर्क नंबर@9685655344. SDM@9754859545. (168711)

Posted on: May 28, 2020. Tags: MP PROBLEM RAMPRASAD REWA SONG VICTIMS REGISTER

पालघर : हम 5 लोग लॉकडाउन में फंसे है, खाने को राशन नहीं है, कृपया मदद करें...

रामप्रकाश राजवर नाला सोपारा ईस्ट संतोष भवन वलयपाडा जिला पालघर (महाराष्ट्र) के रहने वाले है अभी वे लोग लॉकडाउन में फंसे है उनके परिवार में 5 लोग है | वे लेवर का काम करते थे | लेकिन लॉकडाउन के कारण काम बंद हो जाने से बहुत दिक्कत हो रही है | खाने को राशन नहीं है बहुत समस्या हो रही है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियो से बात करके राशन दिलवाने का प्रयास करे : संपर्क नम्बर@ 9975488970. (168241)

Posted on: May 28, 2020. Tags: CORONA PROBLEM PALGHAR MH RAMPRAKASH RAJWAR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »