माँ संवेदना है, भावना है, अहसास है... कविता-

ग्राम-नवादा, विकासखण्ड-सिमरिया, जिला-चतरा (झारखण्ड) से राजू राणा एक कविता सुना रहे हैं :
माँ संवेदना है, भावना है, अहसास है-
माँ जीवन के फूले में खुशबू का वास है-
माँ रोते हुए बच्चे का खुशनुमा पलना है-
माँ मरुस्थल में नदी या मीठा सा झरना है-
माँ लोरी है, गीत है, प्यारी सी थाप है-
माँ पूजा की थाली है, मंत्रो की जाप है...

Posted on: May 12, 2019. Tags: CHATRA JHARKHAND POEM RAJU RANA SONG VICTIMS REGISTER

स्वास्थ्य स्वर : लौंग के औषधीय गुण और उपयोग-

नवाडी, बोकारो (झारखण्ड) से निर्मल महतो लौंग के औषधीय गुणों के बारे में बता रहे हैं| लौंग को मुह में रखकर चूसने से खांसी की समस्या में आराम मिल सकता है| इसके साथ ही मुह से आने वाली दुर्गंध भी ख़त्म होती है| लौंग तेल की कुछ बूंदे कपड़े में लेकर सूंघने से शर्दी ठीक हो सकती है| लौंग को पीसकर 100 मिली लीटर पानी में मिलाकर उसे छान लें, और मिश्री मिलाकर पियें| इससे ह्रदय संबंधी समस्या और पेट की समस्या में आराम मिल सकता है| लौंग का तेल दर्द वाले स्थान पर लगाने से दर्द में आराम मिल सकता है| लौंग को पानी के साथ पीसकर, हल्के गर्म पानी में मिलाकर पीने से जी मचलना बंद हो जाता है| इस तरह से लौंग के कई फायदे हैं| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : निर्मल महतो@8674868359.

Posted on: May 02, 2019. Tags: BOKARO HEALTH JHARKHAND NIRMAL MAHATO SONG VICTIMS REGISTER

स्वस्थ्य स्वर : घुटने के दर्द को ठीक करने का घरेलू नुस्खा-

नवाडी, बोकारो (झारखण्ड) से वैद्य निर्मल महतो घुटने के दर्द को ठीक करने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं| यदि युवा अवस्था में मेथी दाना का उपयोग किया जाये तो वृद्धावस्था में घुटनों के दर्द से बचा जा सकता है| सुबह एक चम्मच मेथी दाने का चूर्ण पानी के साथ सेवन करने से घुटने के दर्द में आराम मिल सकता है| जो इस समस्या से पीड़ित हैं| वे लाभ ले सकते हैं| भोजन के साथ खीरा खाने से भी लाभ होता है| कच्चे आलू का पेस्ट घुटने में लगाकर मलने से, आरंड और मेहंदी के पत्तो को पीस कर घुटने में मलने से और सुबह खाली पेट अखरोट खाने से भी आराम मिल सकता है| अधिक जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं : निर्मल महतो@8674868359.

Posted on: May 01, 2019. Tags: BOKARO HEALTH JHARKHAND NIRMAL MAHATO SONG VICTIMS REGISTER

Impact : 2 नवंबर 2018 को सीजीनेट में अपनी समस्या को रिकॉर्ड किया था| फरवरी 2019 में मुवावजा मिल गया-

ग्राम पंचायत-कुप्पा, ब्लॉक-ओड़गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से लखन सिंग नेताम बता रहे हैं| 3 साल पहले उनके चार बैलो पर आकासीय बिजली गिर जाने से मौत हो गई थी| जिसके लिये उन्होंने कार्यालयों में आवेदन दिया था| लेकिन कोई कारवाही नहीं हो रही थी| तब उन्होंने 2 नवंबर 2018 को सीजीनेट में अपनी समस्या को रिकॉर्ड किया था| जिसके बाद फरवरी 2019 में उन्हें मुवावजा मिल गया| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं| लखन सिंग नेताम@8889362032.

Posted on: Apr 26, 2019. Tags: CG IMPACT STORY LAKHAN SINGH NETAM ODGI SONG VICTIMS REGISTER

आलू दूल्हा बैगन बाराती, करेली के दुल्हन बनाओ जी...गीत-

ग्राम-केरकेटा, पोस्ट-जोगा, थाना-उचारी रोड, जिला-पलामू (झारखण्ड) से अंजनी कुमारी एक गीत सुना रही हैं :
आलू दूल्हा बैगन बाराती, करेली के दुल्हन बनाओ जी-
कददू पंडित भिंडी के नउवा बनाओ जी-
मूली खम्भा पालक के मडवा छवाओ जी-
आलू दूल्हा बैगन बाराती, करेली के दुल्हन बनाओ जी-
कददू पंडित भिंडी के नउवा बनाओ जी-
मूली खम्भा पालक के मडवा छवाओ जी...

Posted on: Apr 12, 2019. Tags: ANJANI KUMARI JHARKHANAD PALAMU SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »