ज़रा सामने तो आओ बहनों, घर से आने में क्या लाज है...
ग्राम सिझोरा, जिला मंडला, मध्यप्रदेश से श्रीमती उत्तरा पड़वार द्वारा महिला सशक्तिकरण पर एक गीत:
ज़रा सामने तो आओ बहनों, घर से आने में क्या लाज है
मिलकर करेंगे सब सामना, हमें जग से डरने की क्या बात है
हम यह चाहें तुम नहीं चाहो, ऐसा कभी ना हो सकता
जब बहनों में एकता की बात है, तो ज़माना हमारे साथ है
हम मिलकर करेंगे सब सामना, हमें जग से डरने की क्या बात है
ज़रा सामने तो आओ बहनों...
कितनी भी मुश्किल आ जाये, उनसे ना घबराएंगे
बढ़ते हुए कदम को बहना, पीछे नहीं हटाएंगे
जब बहनों में एकता की बात है, तो ज़माना हमारे साथ है
हम मिलकर करेंगे सब सामना, हमे जग से डरने की क्या बात है...
Posted on: Jul 03, 2014. Tags: SONG Uttara Padwar VICTIMS REGISTER
सीजीनेट तो दुनिया में आत है, समाज में बदलाव लात है...
मंडला मध्यप्रदेश से साथी अंकित पडवार सीजीनेट स्वर की मुहिम से जुड़ा एक गीत गा रहे हैं:
सीजीनेट तो दुनिया में आत है, समाज में बदलाव लात है
सीजीनेट तो लोगों के साथ है, समाज में बदलाव लात है
हां समाज में बदलाव लात है, समाज में बदलाव लात है
सीजीनेट तो दुनिया में...
गांव-गांव जाकर भइया, नुक्कड़ कर दिखायन
नुक्कड़ कर दिखायन भइया, कठपुतली चलायन
ए दे जनता ला सिस्टम समझात है, समाज में बदलाव लात है
सीजीनेट तो लोगों के साथ है...
आदिवासी स्वर में भइया, हम सब मिलके गायन
हम सब मिलके गायन भइया, हम सब मिलके गायन
ए दे गाना तो दुनिया में छात है, समाज में बदलाव लात है
सीजी नेट तो लोगो के साथ है, समाज में बदलाव ला...त.. है..
Posted on: Jul 02, 2014. Tags: Ankit Padwar SONG VICTIMS REGISTER
जब तक रोटी के प्रश्नों पर, लगा रहेगा भारी पत्थर...मज़दूर संघर्ष गीत
उत्तरा पडवार ग्राम सिझोरा, तहसील बिछिया, जिला मंडला मध्यप्रदेश से मजदूरों के जीवन और उनके संघर्ष पर एक गीत सुना रही हैं :
जब तक रोटी के प्रश्नों पर, लगा रहेगा भारी पत्थर
कोई ना ख्वाब सजाना तुम
मेरी गली में ख़ुशी ढूँढ़ने, अगर कभी जो आना तुम
सूरज की रोशनी को, महलों ने है चुराया
चन्दा की चाँदनी को, ओहदों ने है लुकाया
जले महलों के तीखे, जब तक अंधियारा है नीचे
कोई ना ख्वाब सजाना तुम
मेरी गली में ख़ुशी ढूँढ़ने, अगर ...
है उदास जिन्दगी तो, रोना नहीं सहारा
किस्मत के आसरे पे, होता नहीं गुजारा
उजले महलों के पीछे, जब तक अंधियारा है नीचे
कोई ना ख्वाब सजाना तुम ,
मेरी गली में ख़ुशी ढूँढ़ने, अगर ........
आंसू और पसीना ही, बन गया है जीना
तेरे लहू का खून भी, दहका रहा है सीना
जब तक रोटी के प्रश्नों पर, लगा रहेगा भारी पत्थर
कोई ना ख्वाब सजाना तुम
मेरी गली में ख़ुशी ढूँढ़ने, अगर कभी जो आना तुम...
Posted on: Jun 27, 2014. Tags: Ankit Padwar SONG VICTIMS REGISTER
Anganwadi workers not paid from a year in Malkangiri, Please call officers...
Ankit Padwar traveling with Citizen Journalism Awareness Tour has reached Liligudda in Padia block of Malkangiri district in Odisha. There he meets 3 Anganwadi workers who tell him that in entire block Anganwadi workers have not been paid their wages of Rs 3500 per month from a year. They have complained but nothing moves. You are requested to call BDO at 09437817584, 8658029090 and Supreviser at 8463134185. Ankit@7587252920
Posted on: Jun 12, 2014. Tags: ANKIT PADWAR MALKANGIRI SONG VICTIMS REGISTER
30 Adivasi villages requesting for road repair from 10 years, No one helps...
Ankit Padwar traveling with CGnet Swara Citizen Journalism Awareness Tour has reached Sirpur village in Adilabad district. He is talking to people there who tell him that a 10 km road covers more than 30 villages where thousands of adivasis live. They have been requesting repair of that connecting road for more than 10 years but no one listens. They request us to call their Sarpanch at 09705257530 to check what is the problem. Ankit at 9441683017
