कोरोना महामारी से बचाव सभी के सहयोग से हो सकता है...
ग्राम-नवलपुर, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से नरेश बुनकर बता रहे हैं कि उनके गाँव के लोगों ने पुरे देश के साथ जनता करफू का समर्थन किया, गाँव में पूरा दिन सन्नाटा रहा उसके बाद शाम के समय सभी अपने घर के दरवाजे में थाली और घंटी बजाकर सुरक्षा जवानों का स्वागत किया| वे सभी देश वासियों को संदेश दे रहे हैं कि सभी इस काम सरकार का सहयोग करें जिससे इस महामारी से देश को बचाया जा सके |
Posted on: Mar 24, 2020. Tags: CG CORONA KABIRDHAM NARESH BUNKAR SONG VICTIMS REGISTER
कोरोना वायरस के संबंध में जानकारी लें और सावधानी रखें...
जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से जगदीश गाँव में रहने वाले उन लोगो को जिनके पास टेलीविजन नहीं है, अख़बार नहीं आते हैं, इंटरनेट वाला मोबाईल नहीं है, सरकार की जानकारी नहीं मिल पाती है उन्हें सीजीनेट स्वर के माध्यम से जानकारी दे रहे हैं, कोरोना वायरस के कारण जिले में तीन दिन तक धारा 144 लागू है, यदि किसी को बीमारी की आसंका है तो अपने ब्लाक के स्वास्थ्य अधिकारी से संपर्क करें, कोरोना एक महामारी है, किसी अंधविश्वास में न आयें, किसी नये या बाहरी व्यक्ति से न मिलें दूरी बनाकर बात करें, मुंह पर कपड़ा ढककर बात करें, किसी प्रकार की अफवाह में न आयें, जानकारी लें सावधानी बरतें : ब्लाक स्वास्थ्य अधिकारी@7389981301, कोरोना नोडल@9827098054, 8827294999, जिला स्वास्थ्य अधिकारी@07662226888, 7000513009. संपर्क नंबर@7697448583.
Posted on: Mar 23, 2020. Tags: AWARENESS CORONA JAGDISH YADAV MP REWA SONG VICTIMS REGISTER
जय जगत पुकारे जा...गीत-
जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से नरेश बुनकर एक गीत सुना रहे हैं:
जय जगत पुकारे जा, सिर अमन पे वारे जा-
सबके हित के वास्ते अपना सुख बिसारे जा-
प्रेम की पुकार हो,सबका सबसे प्यार हो-
जीत हो जहान की क्यो किसी की हार हो-
न्याय का विधान हो सबका हक समान हो-
सबकी अपनी हो जमीन, सबका आसमान हो-
रंग भेद छोड़ दो, जात पात तोड़ दो...
Posted on: Mar 23, 2020. Tags: CG KABIRDHAM NARESH BUNKER SONG VICTIMS REGISTER
हर देश मे तू, हर भेष मे तू...प्रार्थना गीत-
ग्राम-नवलपुर, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से नरेश बुनकर एक गीत सुना रहे हैं:
हर देश मे तू, हर भेष मे तू-
तेरे नाम अनेक तू एकही है-
तेरी रंगभूमि यह विश्वभरा-
सब खेल में मेलमें तुही तू है-
सागर से उठा बादल बनके-
बादल से फटा जल हो करके-
फिर नहर बना नदियाँ गहरी-
तेरे भिन्न प्रकार तू एकही है...
Posted on: Mar 23, 2020. Tags: CG KABIRDHAM NARESH BUNKER SONG VICTIMS REGISTER
कोरोना से बचाव में जन जन का सहयोग...
रीवा (मध्यप्रदेश) से जगदीश बता रहे हैं आज लोग कोरोना वायरस से बचाव के लिये घरो में हैं शासन ने जो निर्देश जारी किया है उसे लोग मान रहे हैं, रीवा में कलेक्टर महेदय ने तीन दिवस के लिये निदेश जारी किया है, ये बीमारी एक महामारी है, इससे बचने के लिये सावधानी रखे, दूसरे को जागरूक करें, गर्म पानी का उपयोग करें, तुलसी का उपयोग करें, जिसे तकलीफ हो, असंका हो, बाहर से आये हो, जांच करायें, इसके लिये कोरोना वाहन और चिकित्सा टीम होना चाहिये, जिससे कोरोना ग्रषित को ईलाज के लिये समय पर चिकित्सा केंद ले जाया जा सके| जगदीश@7697448583.


