है उन शहीदों की मेरी बन्दगी...गीत

ग्राम-हरदौली, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से विभा देश भक्ति गीत सुना रही है.
है उन शहीदों की मेरी बन्दगी-
खो दी जिन्होंने यहाँ जिन्दंगी-
जाति-पाति, भेद-भाव करना नही-
ऊंच-नीच छुआछूत रखना नही-
रखना नही एक आत्याचार-
फाँसियो में झूल रही वो बेटीया-
टूट रही माँ और बहन की चूड़िया-

है उन शहीदों की मेरी बन्दगी...

Posted on: Sep 10, 2017. Tags: SONG VIBHA VICTIMS REGISTER

भारत की ऐसी सरकार है, यहां की जनता लाचार है...गीत

जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से विभा एक गीत सुना रही हैं :
भारत की ऐसी सरकार है यहां की जनता लाचार है-
भाषण दे-दे के बहलाएँगे, कागज में योजना बनायेगे-
बोटो का होता व्यापार है,यहां की जनता लचार है-
भारत में थोड़ी सी अमीरी है जादा के पास ये फकीरी है-
एसी समानता बेकार है यहां की जनता लचार है-
सरपंच सेवा करवाएंगे आपस में फूट कराएँगे-
पार्टी में लाना उनका सार है यहाँ की जनता लचर है...

Posted on: Aug 16, 2017. Tags: SONG VIBHA REWA VICTIMS REGISTER

पास ही में गांव है चल कर के देखिये...गीत

जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से विभा कुमारी एक गीत सुना रही है :
पास ही में गांव है चल कर के देखिये-
कितना वहा तनाव है चलकर के देखीये-
आभूषनो की बात क्यों करते हो गाँव में-
सूने बहू के पाव है चलकर के देखिये-
जिसके अभाव में मजदूर बन गए-
दवा के बाजार में जीवन निकल गया-
कितना वहा बीमार है चलकर के देखिये-
जमीन सारे बिक गए बिटिया के ब्याह में-
समधी फिर भी खुस नही चलकर के देखिये...

Posted on: Jun 16, 2017. Tags: SONG VIBHA KUMARI VICTIMS REGISTER

कुए का ठंडा जल पीपल की छाँव में...गीत

जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से विभा एक गीत सुना रही है :
कुए का ठंडा जल पीपल की छाँव में-
रुक जाव परदेशी आज मेरे गाँव में-
सूरज जवान तेरे गुमसुम विचार है-
चिहुवे की आखो में किरन सवार है-
मटके के पानी और फूलो का हार है...

Posted on: Jun 15, 2017. Tags: SONG VIBHA KUMARI VICTIMS REGISTER

मैं लड़की कश्मीर की वो है मेरा आशियाँ...कश्मीर पर गीत

ग्राम-हरदोली, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से विभा उनके साथ अन्जिमा है जो एक गीत सुना रही हैं:
मैं लड़की कश्मीर की वो है मेरा आशियाँ-
इन फूलो में खुशबु बिकरे मेरे ही ये दरमियाँ-
ये बादल ये लहरे ये खुशबु ये धुप-
ये पायल ये बिंदिया ये खुशबु ये रूप-
मैं लड़की कश्मीर की ये है मेरा आशियाँ...

Posted on: Feb 19, 2017. Tags: SONG VIBHA REWA VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »