आओ इस दीवाली को हम कुछ इस तरह से मनाएं...
आओ इस दीवाली को हम कुछ इस तरह से मनाएं
कि अपनी खुशियों में से थोडी सी खुशी किसी गरीब को दे आएं
जीवन तो है खोना पाना हंसना रोना आना जाना
क्या फर्क लाएगा सैकडों में से आना दो आना का जाना
तो आओ हम किसी अंधेरे घर में सहारे का दीप बनकर झिलमिलाएं
आओ इस दीवाली को हम कुछ इस तरह से मनाएं
कुरान पुराण बाइबल में रब ने कहा है कि वह गरीबों में रहता है
जब इतना सीधा है रब से मिलना
तो इंसान दूरी क्यों सहता है
तो आओ हम गरीबों की सूरत में उस खुदा से मिल आएं
आओ इस दीवाली को हम कुछ इस तरह से मनाएं
सोचो कहां तक सही है किसी गरीब, असहाय और मज़बूर से कतराकर
हमारा मंदिर मस्जिद जाना
दर्जनों को ठुकराकर पत्थरों के सामने सिर झुकाना
आओ हम इंसान होने का सबूत उस ईश्वर को दे आएं
आओ इस दीवाली को हम कुछ इस तरह से मनाएं
कि अपनी खुशियों में से थोडी सी खुशी किसी गरीब को दे आएं
शिवराज घायल
Posted on: Nov 02, 2010. Tags: Shivraj
मेरा सीधा सवाल
मेरा सरकार से सीधा सवाल
क्यों जनता समस्याओं से है बेहाल
वोट देकर हमें हर बार क्यों करना पडता है मलाल
जीत कर नेता क्यों बदल देते हैं अपनी चाल ढाल और खयाल
चुनाव तक ही क्यों सीमित है विकास की ताल
प्रशासन से सीधा सवाल
कि क्यों गलती तुम्हारे भ्रष्टाचार में सच्ची दाल
अपराध आज़ाद है भरकर तुम्हारी जेबों में माल
तुम्हारे ही महकमों में क्यों पडा है ईमान का अकाल
जनहित योजनाएं तुम तक ही क्यों हो जाती हैं कंगाल
देशवासियों से सीधा सवाल
कि क्यों इस जुर्म में चुप रहकर हो बदहाल
इस राजनीति की चक्की में पिसकर क्यों हो रहे हो हलाल
भारत मां रो रो कर कह रही
कि इस रावण राज में जागो मेरे लाल
लो अपना हक अपने दम पर करके सीधा सवाल
