स्व सहायता समूह में जुड़कर, जागरूक होकर, अपने लाभ का प्रयास करना है: पंडो महिला...

ग्राम-धनसेड़ी, ब्लॉक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सीमा पंंडों का एक महिला समूह है उनके समूह का नाम गुलाब आजीविका स्वयं सहायता समूह है उसमे 11 सदस्य है जिसमे वे लोग साप्ताहिक बैठक करती हैं और धनराशि के रूप में 10 रुपए प्रति सप्ताह हर कोई जमा करती हैं और इस धनराशि को बैंक में जमा करते हैं इनकी कोशिश है कि समाज को ज्यादा से ज्यादा जागरूक कर सकें और वे चाहती हैं कि इच्छुक लोग अधिक से अधिक संख्या में उनसे जुड़े, समूह को आगे बढाने में योगदान दें और खुद भी एक दूसरे के साथ का लाभ उठाएं, कुछ जगह इस पर अच्छा काम हो रहा है पर ऐसा ही हर जगह हो | रूपलाल मरावी@7697080920.

Posted on: Jun 27, 2018. Tags: SEEMA PANDO SONG VICTIMS REGISTER

रोज़गार गारंटी में रोड निर्माण में काम किये, पैसा नहीं मिला, अधिकारी कुछ मदद नहीं करते...

ग्राम-खोहीर, ब्लाक-ओड्गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से गाँव की महिलाएं सीमा और जागमती बता रहे हैं, कि उन्होंने रोजगार गारंटी योजना के तहत रोड निर्माण में कार्य किया था, जिसका भुगतान आज तक नही हुआ है, कई बार सरपंच, सचिव के पास आवेदन दिया पर आज तक कोई सुनवाई नही हुआ, इसलिए वह परेशान होकर सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिए गये संबंधित अधिकारियों के नंबरो पर अधिक से बात कर इस समस्या का निराकरण करने में मदद करें: सरपंच@8959128678, सचिव@7693017804, CEO@9926192534. संपर्क नंबर@9111651969.

Posted on: May 15, 2018. Tags: SEEMA JAGMATI SONG VICTIMS REGISTER

हे शारदे माँ, हे शारदे माँ...सरस्वती वंदना गीत-

ग्राम-दमकसा, ब्लाक-दुर्गकोंदल, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से सीमा दुग्गा एक सरस्वती वंदना सुना रही है:
हे शारदे माँ, हे शारदे माँ-
अज्ञान तासे हमे तार दे माँ-
तुसेत वरनी कमल पे विराजे-
हाथो में वीना मुकुट सिर पे साजे-
हर शब्द तेरा हर गीत तुझसे-
हम है अकेले हम है अधूरे-
अज्ञान तासे हमे तार दे माँ...

Posted on: Jan 22, 2018. Tags: SEEMA DUGGA SONG VICTIMS REGISTER

अभी खबर दिल्ली से आई...बाल कविता -

ग्राम-खोदापाका, तहसील-दुर्गकोंदल, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से सीमा तान्डिया एक बाल कविता सुना रही है:
अभी खबर दिल्ली से आई-
मक्खी रानी उसको लाई-
टिड्डे ने हाथी को मारा-
हाथी क्या करता बेचारा-
घुस बैठा मटके के अंदर-
उसे देखकर हाथी रोया-
रोते-रोते ही वह सोया-
रुकी नहीं आंसू की धारा-
मटका बना समंदर खारा-
लगे डूबने हाथी बंदर...

Posted on: Dec 10, 2017. Tags: SEEMA TANDIYA SONG VICTIMS REGISTER

अगर न होता चाँद रात को हमको शीश दिखाता कौन...पर्यावरण गीत -

ग्राम-खोदापाका, तहसील-दुर्गकोंदल, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से सीमा तान्डिया एक गीत सुना रही है:
अगर न होता चाँद रात को हमको शीश दिखाता कौन-
अगर न होता सूरज दिन को सोने सा चमका था कौन-
अगर न होता निर्मल नदियाँ जग का प्यास बुजाता कौन-
अगर न होता पर्वत मीठे झरने भला बहाता कौन-
अगर न होता पेड़ भला फिर हरियाला फैलाता कौन...

Posted on: Dec 08, 2017. Tags: SEEMA TANDIYA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »