राशनकार्ड से नाम कटा कर दूसरा राशनकार्ड बनवाना चाहते हैं, कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत-मरहा, पोस्ट-रहट, ब्लाक-रीवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से विन्द्रबन साकेत बता रहे हैं उनके पिता जी का राशनकार्ड है, उसी में सभी का नाम जुड़ा है, उससे वे अलग करना चाहते है, उस राशनकार्ड में और लोग का नाम नहीं जुड़ा है| राशनकार्ड से नाम कटा कर दूसरा राशनकार्ड बनवाना चाहते हैं| इसलिए सीजीनेट साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गयें नंबर पर बात कर के समस्या का निराकरण कराने में मदद करें| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@9754067322.

Posted on: Oct 06, 2022. Tags: MP PROBLEM RATION CARD REWA

Impact : सीजीनेट में रिकॉर्ड करने के बाद समस्या का समाधान हो गया...

आश्विनी कुमार पटेल, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से बात कर रहे हैं गांव में छात्र हैं और रीवा जिला में पढाई करते हैं| इन्होंने सीजीनेट के जरिए शिकायत किया था कि छात्रावास खुल नहीं रहा था| इस कारण इन लोगों की पढाई में डिस्टर्ब पढ़ रहा था|सीजीनेट में शिकायत डालने के बाद इस समस्या का निराकरण हो गया है| इस शिकायत को 24-25 दिन हो गये हैं इसका निदान 8 मार्च को हुआ है| सीजीनेट के साथी जो काम कर रहे हैं, काम पर लगे हैं उन्हें तहे दिल से धन्यवाद देना चाहते हैं|और इनका कहना है लोगों की समस्याओं का समाधान करते रहे और सीजी नेट टीम व लोगो की वजह से छात्रावास में है और अछे से पढाई कर पा रहे है| अधिक जानकारी के लिए संपर्क@9098148105.

Posted on: Sep 29, 2022. Tags: IMPACT MP REWA

IMPACT:सीजीनेट में रिकॉर्ड किए दो महीने से मिलना चालू हो गया

आपरणा, ग्राम पंचायत शिवपुर, पोस्ट चौखंडी, तहसील जवा जिला रीवा मध्यप्रदेश से बता रहे हैं उनका विधवा पेंशन नहीं मिल रहा था। कई बार सचिव सरपंच को शिकायत किए लेकिन ध्यान नहीं दे रहे थे। फिर उन्होंने अपनी संदेश सीजीनेट में रिकॉर्ड किए दो महीने से मिलना चालू हो गया सीजीनेट के मदद से इसलिए सीजीनेट साथियों को और अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7024969472.

Posted on: Sep 23, 2022. Tags: IMPACT JWA MP REWA

IMPACT:अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किए फिर कुछ दिन के बात उनका पैसा मिल गया।

दीनानाथ साकेत, ग्राम अहीरगांव, जिला रीवा मध्यप्रदेश से बता रहे हैं वे लोग मजदूरी किए थे। उसका पैसा नहीं मिला था। इसके लिए उन्होंने कई बार शिकायत किए थे लेकिन नहीं मिल रहा था। फिर उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किए फिर कुछ दिन के बात उनका पैसा मिल गया। इसलिए सीजीनेट के साथियों को और अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर7898779843.

Posted on: Sep 21, 2022. Tags: IMPAC MP PAYMEN REWA

IMPACT: सीजीनेट में संदेश रिकॉर्ड किए फिर कुछ दिन के बाद गांव में पानी की समस्या दूर हुआ

मनोज कुमार कोरी, ग्राम पंचायत हरदोहा, तहसील जवा, जिला रीवा मध्यप्रदेश से बता रहे हैं उनके गांव में हैंडपंप खराब था। गांव के लोगों को पानी के लिए बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता था। पंचायत में शिकायत भी किए थे, लेकिन नहीं बना था। फिर उन्होंने सीजीनेट में संदेश रिकॉर्ड किए फिर कुछ दिन के बाद गांव में पानी की समस्या दूर हुआ। इसलिए सीजीनेट के साथियों को और अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं|

Posted on: Sep 21, 2022. Tags: IMPACT JAWA MP REWA

« View Newer Reports

View Older Reports »