हमर खेती किसानी बड़ा होवे...खेती किसानी गीत-

ग्राम-डूमरखोली, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से प्रेमचंद एक खेती किसानी गीत सुना रहे हैं:
हमर खेती किसानी बड़ा होवे-
भैया मन लगावें हाईब्रेड ला-
शाम के साथ बजे-
रेडियो मा सुना सब गोठ ला-
चारो तरफ छाये हरियाली-
हम किसान भईया होवथे खुसियाली-
हमर खेती किसानी बड़ा होवे-
दीदी मन लगावें हाईब्रेड ला...

Posted on: Jun 09, 2020. Tags: HINDI SONG PREMCHAND SONG SURAJPUR CG VICTIMS REGISTER

कंपनी का काम बंद होने की वजह से घर पे खाली बैठे है, राशन की समस्या है, कृपया मदद करें...

प्रेमपाल जिला-बदायूँ उत्तरप्रदेश के रहने वाले है अभी वे गौतम बुद्ध नगर सेक्टर 135 वजिदपुर नोएडा में रहते है वे सफाई कर्मचारी का काम करते थे घर में 5 लोग रहते है लॉकडाउन के कारण कंपनी का बंद होने की वजह से घर पे खाली बैठे है राशन की समस्या है | इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद कि अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियों से बात करके राशन दिलवाने में मदद करें :संपर्क नंबर@9599398652. (169506) NM

Posted on: Jun 09, 2020. Tags: CORONA PROBLEM NOIDA UP PAAL PREM SONG VICTIMS REGISTER

Impact : काम बंद होने से खाने की समस्या थी जो हल हो चुकी है-

वागोली, पुणे (महाराष्ट्र) से प्रेमा देवी बता रहे हैं कि वे अपने परिवार के साथ लॉकडाउन में फंसे हैं, 5 सदस्य हैं, उत्तर प्रदेश राज्य के फतेपुर जिले के रहने वाली हैं, मेहनत मजदूरी कर जीवन यापन करते हैं, लॉकडाउन के कारण काम बंद है, जिसके कारण खाने, रहने की समस्या हो रही है, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील किया| अपील करने के कुछ दिन बाद उनके समस्या का समाधान हो गया है अब वे खुश हैं और सीजीनेट के साथियों और अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं| संपर्क नंबर@8552049401.

Posted on: May 11, 2020. Tags: CORONA IMPACT STORY MH PREMA DEVI PUNE SONG VICTIMS REGISTER

लॉकडाउन के कारण काम बंद है, रहने खाने की समस्या हो रही है...

वागोली, पुणे (महाराष्ट्र) से प्रेमा देवी बता रहे हैं कि वे अपने परिवार के साथ लॉकडाउन में फंसे हैं, 5 सदस्य हैं, उत्तर प्रदेश राज्य के फतेपुर जिले के रहने वाली हैं, मेहनत मजदूरी कर जीवन यापन करते हैं, लॉकडाउन के कारण काम बंद है, जिसके कारण खाने, रहने की समस्या हो रही है, इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रही हैं कि अधिकारियों से संपर्क कर समस्या को हल कराने में मदद करें : संपर्क नंबर@8552049401. (166217)

Posted on: May 03, 2020. Tags: CORONA PROBLEM MH PREMA DEVI PUNE SONG VICTIMS REGISTER

हैण्डपंप ख़राब है पानी की समस्या होती है, भीड़ होने से कोरोना फैलने का खतरा होता है...

ग्राम-चंपागढ़, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से प्रेमवती बता रही हैं, उनके गाँव में 5 हैण्डपंप हैं जिसमे 3 बंद है 2 चालू है, जिसके कारण उन्हें पानी लेने में दिक्कत होती है 3 बजे रात से पानी भरना शुरु हो जाता है इतनी भीड़ होती है कि रात से ही लोग पानी भरने लगते हैं, पानी के लिये वहां लोगो भीड़ बढ़ जाता है जिससे कोरोना फैलने का खतरा होता है इसलिये वे सीजीनेट के श्रोताओं से निवेदन कर रही हैं कि दिये नंबरों पर बात कर हैण्डपंप को बनवाने में मदद करें जिससे लोगो को पानी मिले और लोगो की भीड़ न हो पाये जिससे कोरोना वायरस के खतरे से बचा जा सके : PHE@7047603066, SDM@9754859543. संपर्क नंबर@9575719589.

Posted on: Mar 28, 2020. Tags: MP PREMWATI PROBLEM REWA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »