प्रधान ने कहा मुझे वोट नहीं दिया तो तुम्हारा पेंशन बंद करा दूंगा फिर मेरा वृद्धा पेंशन बंद हो गया
16-17 साल से मुझे पेंशन मिल रही थी पर बीच में मुझे प्रधान ने धमकी दी कि मैंने उसके कहे अनुसार अनुसार वोट नहीं दिया तो वो मेरी पेंशन बंद करा देगा । क्या हुआ पता नहीं पर मेरी पेंशन बंद हो गयी है और मैं गरीब हूँ बगैर पेंशन के कैसे जीऊँगी कह रही हैं ग्राम-घटउहाकला, पोस्ट-लमारिकला, थाना-कांदे, जिला-गढ़वा (झारखण्ड) से फूला देवी। पंकज शर्मा बता रहे है कि उनके घर के पड़ोस में रहने वाली फूला देवी, पति प्रसादराम को विगत एक वर्ष से वृदा पेंशन नहीं मिल रहा है इसके लिए उन्होंने ग्राम सेवक के पास और B.D.O के पास भी शिकायत किये फिर भी कोई ध्यान नहीं दे रहे है| सीजीनेट सुनने वाले साथी कृपया मदद करें B.D.O. साहब@9955529514.पंकज@7762893698.
Posted on: Jan 12, 2017. Tags: PANKAJ SHARMA SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव में नदी का पुल दो साल पहले टूट गया है, बच्चे अक्सर नदी पार कर स्कूल नहीं जा पाते...
ग्राम ब्राम्हणवाडा भगत तहसील अमरावती, जिला अमरावती (महाराष्ट्र) से पंकज रंगारी बता रहे हैं कि दो गाँवो अंतोरा और ब्रम्हाणवाडा भगत के बीच में नदी का पुल दो साल पहले टूट गया है | इस पुल के टूट जाने से बच्चों को स्कूल जाने में बहुत समस्या होती है उन्हें नदी पर कर के स्कूल जाना होता है जिससे वे कई बार स्कूल नहीं जा पाते । इस समस्या को लेकर संबधित अधिकारियो को आदेदन भी दिया गया है पर कोई कारवाही नही कर रहे है |अत: इस समस्या का समाधान हेतु सीजीनेट स्वर सुनने वाले साथियों को मदद के लिए अपील कर रहे है | अधिकारी फोन नम्बर 0721-2662522, D.M. साहब 09890099794| पंकज रंगारी @9479003195
Posted on: Nov 03, 2016. Tags: PANKAJ RANGARI SONG VICTIMS REGISTER
माय माउली माय माउली घायाड लाल रंगता साणा ते...मराठी गीत
जिला-अमरावती, महाराष्ट्र से पंकज रंगारी एक मराठी भाषा में गीत सुना रहे है :
माय माउली माय माउली घायाड लाल रंगता साणा ते-
बुद्ध भीमा च कुदिचा, व्यथा अपाणि माणते-
माय माउली माय माउली घायाड लाल रंगता साणा ते-
बुद्ध भीमा च कुदिचा, व्यथा अपाणि माँडते-
जीव व्यकुंण हजाला जीव व्यकुंण हजाला-
आगा पडली पुड़ता ओसो दुरन आणते-
धांना सुचती धरुना उट तटीय माना-
माय माउली माय माउली घायाड लाल रगता साणा ते-
बुद्ध भीमा च न कुदिचा, व्यथा अपाणि माणते...
Posted on: Nov 03, 2016. Tags: PANKAJ RANGARI SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव में एक महीने से बिजली का ट्रांसफार्मर जला हुआ है पर अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं...
हमारे गाँव में पिछले एक महीने से बिजली का ट्रांसफार्मर जला हुआ है पर अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं । पानी का पम्प नहीं चल रहा, आटे की चक्की नहीं चल रही और बिजली बहुत कम है ये बता रहे हैं ग्राम ब्रम्हाणवाडा भगत, तहसील-अमरावती, जिला-अमरावती (महाराष्ट्र) से पंकज रंगारी । गाँव के लोग पानी की कमी से परेशान हैं और चक्की के लिए ५ किमी दूर जाना पड़ रहा है । इस समस्या को लेकर संबधित अधिकारियो को शिकायत भी किया गया है पर अधिकारियो द्वारा कोई कार्यवाही नही किया है. इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है, बिजली विभाग के अधिकारी का नम्बर@07875763780 है कृपया आप लोग उन्हें फोन कर दबाव डालें जिससे लोगों की समस्या हल हो । रंगारी@9479003195
Posted on: Oct 27, 2016. Tags: PANKAJ RANGARI SONG VICTIMS REGISTER
Suffering with low voltage, application to collector didn't work, pls join us in fast...
Pankaj Chongad is calling from Foolmal village of Alirajpur district in Madhya Pradesh and says they are having great difficulty in the area with low voltage of electricity. Farmers can’t run tube wells, floor mills don’t work and everybody around is suffering. Written application was submitted to collector but they only got false assurance.They are planning for a sit in fast protest on 4th November and requesting all to join. You are requested to also call Collector@9425942683. Pankaj Dongar@8989910614
