हमारे गाँव में एक महीने से बिजली का ट्रांसफार्मर जला हुआ है पर अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं...
हमारे गाँव में पिछले एक महीने से बिजली का ट्रांसफार्मर जला हुआ है पर अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं । पानी का पम्प नहीं चल रहा, आटे की चक्की नहीं चल रही और बिजली बहुत कम है ये बता रहे हैं ग्राम ब्रम्हाणवाडा भगत, तहसील-अमरावती, जिला-अमरावती (महाराष्ट्र) से पंकज रंगारी । गाँव के लोग पानी की कमी से परेशान हैं और चक्की के लिए ५ किमी दूर जाना पड़ रहा है । इस समस्या को लेकर संबधित अधिकारियो को शिकायत भी किया गया है पर अधिकारियो द्वारा कोई कार्यवाही नही किया है. इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है, बिजली विभाग के अधिकारी का नम्बर@07875763780 है कृपया आप लोग उन्हें फोन कर दबाव डालें जिससे लोगों की समस्या हल हो । रंगारी@9479003195
