हिन्द देश के निवासी, सभी जन एक हैं..गीत

नमस्कार साथियों मैं सुरेश कुमार बड़वानी मध्यप्रदेश से आपको एक गीत सुनाना चाहता हूँ:
हिन्द देश के निवासी,
सभी जन एक हैं,
रंग रूप भेष भाषा चाहे अनेक हैं,
कोयल की कूक हारी,
पपीहे की पेर न्यारी,
गा रहे तराना बुलबुल, राग मगर एक है..

Posted on: Nov 02, 2024. Tags: Suresh Song

बेला फूले अभिराज कि माला किसके गले डालूँ.. गीत

नमस्कार साथियों मैं सुरेश कुमार बड़वानी मध्यप्रदेश से आपको एक गीत सुनाना चाहता हूँ:
बेला फूले अभिराज
कि माला किसके गले डालूँ
राम गले डालूँ कि सीता गले डालूँ
सीता जी के लंबे लंबे बाल
कि माला किसके गले डालूँ..
कृष्ण गले डालूँ कि राधा गले डालूँ
वो तो रचाए रास कि माला किसके गले डालूँ..

Posted on: Nov 02, 2024. Tags: Suresh Kumar Song

पर्यावरण के स्वच्छ बनाव हो भैया,प्रदूषण के दूर भगाव: पर्यावरण जागरूकता गीत

कठपुतली कलाकार सुनील सरला,मुजफ्फरपुर बिहार से पर्यावरण जागरूकता गीत सुना रहें हैं:
पर्यावरण के स्वच्छ बनाव हो भैया,
प्रदूषण के दूर भगाव,
धुआं धक्कड़ से फैले प्रदूषण,
हवा जहरीली मुस्किल में जीवन,
ई बात सबके बताव हो,
ई बात सबके बताव हो भईया,
प्रदूषण के दूर भगाव,
हवा में फैलल बा जहरिया,
प्रदूषण भगाव ए भईया,
प्रदूषण भगाव ए दीदी,
हवा में फैलल बा जहरिया,
प्रदूषण भगाव ए भईया..

Posted on: Oct 29, 2024. Tags: Sunil Sarla Song

दीप से दीप जलावा हो भैया, हरित दीवाली मनावा... गीत

सीजीनेट स्वर सुनने वाले सभी साथियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। दीपों का पर्व दीपावली के अवसर पर दीप जलाएं, प्रेम और हंसी-खुशी के साथ मनाएं और ध्यान दें कि पटाखे से मनुष्य के साथ पशु-पक्षियों को भी परेशानी होती है उनका जीवन खतरे में पड़ जाता है गर्भवती महिलाओं, छोटे बच्चों और बुजुर्गों को काफी परेशानी होती है। आइए हम संकल्प लें हरित दीवाली मनाएं..
दीप से दीप जलावा हो भैया
हरित दीवाली मनावा..
हैप्पी दीपावली

Posted on: Oct 29, 2024. Tags: Song Sunil Kumar

दलित बस्तियों में हैंडपंप लगवाने में कृपया अधिकारियों को फोन कर मदद करें..

ग्राम पंचायत खमरिया तेवरीयान ब्लॉक सोहावल जिला सतना के वार्ड संख्या 12, 13 और 16 मे लगभग 100-100 दलित घरों की बस्ती है जहां पानी की बहुत किल्लत है हम आपसे अधिकारियों से बात करने का अनुरोध करते हैं कि इन वार्डों मे एक-एक हैंडपंप लगवाने की कृपा करें। पीएचई विभाग के अधिकारी शरद सिंह पवार का नंबर 07672-223214 और सरपंच अनीता साकेत जी का नंबर 7509532719 है। सीताराम कोरी 8357998546

Posted on: Oct 29, 2024. Tags: Handpump Sitaram Kori

« View Newer Reports

View Older Reports »