पीड़ितों का रजिस्टर:जमीन और माकन दिलाने में मदद करें
Posted on: Feb 04, 2023. Tags: CG DISPLACED HOUSE LAND MOIST NARAYANPUR REGISTER VICTIM
पीड़ितों का रजिस्टर: रहने के लिए घर चाहिए
ग्राम पंचायत पदेडा, ब्लाक उसुर, जिला बीजापुर छत्तीसगढ़ से योगेश्वरी पति वेंकटराव बता रहे हैं 2006 में उनके पति को नक्सलियों से मार दिए। मार के डर से लोग अपनी जान बचाकर गांव छोड़कर बीजापुर (छत्तीसगढ़) में भागकर रहने के लिए आ गए। आने के बाद उन्हें एक लाख रुपए मिला और सरकारी नौकरी मिला है। लेकिन सरकार के तरफ से उन्हें मकान नहीं मिला घर के लिए उन्होंने आवेदन दिए हैं लेकिन अभी तक नहीं मिला है। इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं सरकार से बात कर के घर दिलाने में मदद करें।संपर्क नंबर;9406100354
Posted on: Feb 01, 2023. Tags: BIJAPIR CG DISPLACED HOUSE MOAIST VICTIM USUR VICTIM RAJISTAR
पीड़ितों का रजिस्टर: आर्थिक सहायता मिलना चाहिए
ग्राम ऊंचाकोट, पंचायत दर्रामेट, ब्लाक ओरछा जिला नारायणपुर छत्तीसगढ़ से सुखराम जी बता रहे हैं उनके गांव में नक्सली लोग आना जाने करते थे। 2008 में नक्सलियों ने मारने के लिए प्लान बनाए थे। फिर नक्सलियों के मार के डर से लोग अपनी जान बचाकर गांव छोड़कर नारायणपुर ।भागकर रहने के लिए आ गए। और झोपड़ी बनाकर रह रहे हैं 6 परिवार हैं दो लड़का दो लड़की हैं। उन्हें सरकार के तरफ से कोई आर्थिक सहायता नहीं मिला है। और उनका पूराना गांव जाने में अभी भी डर है। जाने से नक्सलियों लोग मार देंगे। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर@7898038856.
Posted on: Feb 01, 2023. Tags: CG DISPLACED HOUSE MAOIST VICTIM NARAYANPUR ORCHHA VICTIM RAJISTAR
ए रीयाल पिया बिना...भोजपुरी गीत- एडिट करना है
सेक्टर-c राजनगर, मध्यप्रदेश से मारकंडे सिंह एक गीत सुना रहे हैं – ऐ रीयाल पिया बिना-
सखीए रीयाल पिया बिना-
कल न पडत लोहे-
घडी पल थीन दीन-
ऐ रीयाल पिया बिना-
जब से पिया परदेश गवन कीनो-
रतिया कटत मोरी तारे गीन गीन-
ऐ रीयाल पिया बिना...
Posted on: Jan 27, 2023. Tags: BHOJPURI MP RAJANAGAR SONG
विस्थापित गांव में स्कूल नहीं है, कृपया मदद करें
राजीव नगर कॉलोनी तेलंगाना राज्य के उपपुसाका पंचायत बर्गमपहाड़ मंडल भद्राद्री-कोठागुडेम जिले में एक विस्थापित गांव है। गांव में 100 से ज्यादा बच्चे हैं लेकिन बच्चों को पढ़ने के लिए उस गांव में स्कूल नहीं है । इसलिए बच्चे शिक्षा से दूर हैं। कृपया मदद करें। तहसीलदार:9392919748, संपर्क:8815520991.
